ट्रैक्टर से महिला को कुचलने वाला आरोपी गिरफ्तार

शराब के नशे में चला रहा था वाहन
बिलासपुर ।कोटा के बेलगहना क्षेत्र में एक महिला की ट्रैक्टर दुर्घटना में मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। यह हादसा 16 अप्रैल 2025 की रात हुआ, जब आरोपी राजू बैगा 36 वर्ष, निवासी बहेरामुड़ा ने शराब के नशे में तेज व लापरवाही से ट्रैक्टर चलाते हुए महिला तिलबाई पोर्ते को कुचल दिया। हादसे में महिला की मौके पर ही मृत्यु हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, मृतका की बेटी कलाबाई पोर्ते ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।पूछताछ के दौरान आरोपी ने शराब के नशे में बिना हेडलाइट जलाए ट्रैक्टर चलाने की बात कबूल की। मेडिकल जांच में भी शराब सेवन की पुष्टि हुई। जांच में मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत भी अपराध सिद्ध पाया गया। आरोपी को 17 अप्रैल 2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।