महिला के घर से जेवर गायब, जांच में जुटी पुलिस
सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का मामला
बिलासपुर। घर में परिवार के सदस्यों की उपस्थित में सोने-चांदी के जेवर चोरी हो गई। इस दौरान पीड़ित महिला की दो बेटियां घर पर मौजूद थीं। जेवर की कीमत 90 हजार रुपए है। पीड़ित महिला की शिकायत पर सिरगिट्टी पुलिस ने अपराध दर्ज किया है। सिरगिट्टी पुलिस ने बताया कि गणेश नगर नयापारा निवासी फिरंतीन बाई साहू कपड़ा बेचने का काम करती है। बीते 5 जनवरी को पड़ोसी पुष्पा निषाद के परिवार में दशगात्र कार्यक्रम में बलौदा बाजार में होना था। पीड़िता कार्यक्रम में शामिल होने चली गई। घर में उसकी दो बेटियां कामनी साहू, डिंडेश्वरी साहू थी। 5 जनवरी को दोपहर 1 बजे रिश्तेदार की एक लड़की घर आई और शाम 4 बजे चली गई। कुछ समय बाद महिला की बेटी कामनी साहू कमरे में गई तो आलमारी का लॉकर खुला हुआ था और सोने का नेकलेस, माला, कान का एक सेट, अंगूठी, सांई लाकेट, नथ, लाकेट, गोल दोना चोरी हो गई थी। जिसकी कीमत 90 हजार रुपए है