Blog

डिपार्टमेंटल प्रीमियर लीग सीजन- 3 रात्रि कालीन क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतिम दिन तीसरे और चौथे स्थान के लिए हुआ मैच , लोरमी एजुकेशन टीम तीसरे स्थान पर ट्राफी के साथ 1511 1का नगद पुरस्कार जीता

फाइनल मैच में विजेता टीम को मिलेगा डीपीएल ट्रॉफी के साथ 71111 का नगद पुरस्कार

तीसरे स्थान के लिए टाइटंस एजुकेशन बिलासपुर ओर लोरमी एजुकेशन के बीच हुआ मुकाबला
जिसमें लोरमी एजुकेशन ने जीता मैच, डीपीएल ट्रॉफी के साथ 15111 का नगद पुरस्कार दिया गया।

बिलासपुर। डिपार्टमेंटल प्रीमियर लीग सीजन -3 के लिए आज अंतिम दिवस तीसरे स्थान के लिए टाइटंस एजुकेशन बिलासपुर और लोरमी एजुकेशन के बीच मुकाबला हुआ। लोरमी एजुकेशन की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरे स्थान प्राप्त किया। लोरमी की टीम को डीपीएल ट्रॉफी के साथ 1511 1 का नगद पुरस्कार प्रदान किया गई। चौथा स्थान प्राप्त करने वाली बिलासपुर एजुकेशन की टीम को डीपीएल ट्रॉफी के साथ 1111 1 का पुरस्कार दिया गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए टाइटन एजुकेशन बिलासपुर ने निर्धारित 8 ओवरों में 38 रन बनाए और लोरमी एजुकेशन शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरे स्थान के लिए के लिए यह मैच आसानी से जीत लिया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार विक्की बघेल को दिया गया। लोरमी एजुकेशन टीम के कप्तान नीलेश दुबे ने आज तीसरे स्थान पर अपनी टीम की सफलता तथा आयोजन को लेकर कहां है कि यह आयोजन बहुत ही अच्छा बहुत ही बड़ा और खेल भावना से खेला जाने वाला राज्य का सबसे बड़ा आयोजन है। खासकर शासकीय कर्मचारियों के लिए एक बहुत बड़ा मंच है और यहां खेल कर बहुत अच्छा लगता है हम तो लगातार जब से स्टार्ट हुआ है तब से यहां भाग लेते हैं। प्रतियोगिता में और अपना अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश करते हैं एक बार विजेता रह चुके हैं । पिछले बार हम सेमीफाइनल के दौर से बाहर हो गए थे और इस बार थर्ड प्लेस पर आए हैं तो अपने पूरे टीम के खिलाड़ियों को बधाई दी है और कहा कि इतना बड़ा आयोजन करने के लिए बहुत ही यूनिटी की आवश्यकता होती है।

डिपार्टमेंटल प्रीमियर लीग रात्रि कालीन क्रिकेट प्रतियोगिता में गांधी चौक स्थित मिनी स्टेडियम में आज अंतिम दिन 2 मैच खेले गए। इस प्रतियोगिता का फाइनल मैच कोरबा पुलिस तथा बिलासपुर पुलिस के बीच खेला जाएगा। गत वर्ष भी इन दोनों टीमों ने फाइनल में शानदार प्रदर्शन किया था और कोरबा पुलिस ने डीपीएल कप पर कब्जा किया था। इस बार भी दोनों टीम फाइनल मैच खेलने जा रही हैं। फाइनल मैच जीतने वाली टीम को डीपीएल टाफी के साथ 71111 नगद पुरस्कार तथा उपविजेता टीम को डीपीएल टाफी के साथ 31111 रुपए का नगद पुरस्कार दिया जाएगा। फाइनल मैच में तथा पुरस्कार वितरण कार्यक्रम के अतिथि अटल बिहारी वाजपेई विश्वविद्यालय के कुलपति एडीएन बाजपेई,विधायक धर्मजीत सिंह, सुशांत शुक्ला, श्रीवास्तव, प्रिंस भाटिया, श्रीमती पलक जायसवाल, संदीप द्विवेदी, विजेता तथा विजेता टीम को पुरस्कार वितरण करेंगे।

डिपार्टमेंटल प्रीमियर लीग रात्रि कालीन क्रिकेट प्रतियोगिता में पिछले 10दिनों से चल रहे प्रतियोगिता में पूरे प्रदेश के सभी जिलों से 57 टीमों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। जिसमें 40 टीमों को ही चिन्नाकित कर इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रवेश दिया गया। डिपार्टमेंटल प्रीमियर लीग रात्रि कालीन क्रिकेट प्रतियोगिता के विजेता टीम को डीपीएल टाफी के साथ ही 71111 का नगद पुरस्कार दिया जाएगा उपविजेता टीम को₹31111 रुपए का नगर पुरस्कार दिया जाएगा तथा तीसरे और चौथे क्रम में रहने वाली टीम को तीसरे 15111और चौथे कर के रूप में 11111 रुपए और ट्रॉफी दिया गया। प्रतियोगिता के प्रमुख आयोजन सचिव अख्तर खान ने प्रतियोगिता की जानकारी देते हुए बताया कि शारीरिक शिक्षा शिक्षक संघ के द्वारा आयोजित प्रीमियर लीग का शानदार तीसरा वर्ष है। आज तीसरे एवं चौथे स्थान के लिए मैच हुआ जिसमें तीसरा स्थान प्राप्त करने वाली टीम लोरमी एजुकेशन को ट्राफी के साथ 15111 का नगद पुरस्कार दिया गया। चौथा स्थान प्राप्त करने वाली टीम बिलासपुर टाइटंस को डीपीएल टाफी के साथ 11111 रुपए का नगद पुरस्कार दिया गया। आज के मैच के निर्णायक आसिफ अली व मंजूर अली थे। आज के आयोजन को सफल बनाने में योगेश पांडे विवेक दुबे अमित तिवारी अमित मिश्रा महेश शर्मा साजिद खान कृष्णा पटेल, प्रवेश दीवान ,लखन देवांगन, अमित यादव संदीप गाहिरे आदि लगे हुए हैं। बिलासपुर एजुकेशन टीम के कप्तान जेपी मानिकपुरी का कहना है कि खेल में हार जीत हार जीत दो पहलू होते हैं। आज का दिन हमारे लिए अच्छा नहीं था और आज लोरमी की टीम ने अच्छा प्रदर्शन कर खेल भावना के साथ ही हमें जीत लिया। तीसरा स्थान जो है प्रतियोगिता में तीसरा स्थान लोरमी टीचर्स ने प्राप्त किया। टाइटन एजुकेशन बिलासपुर की टीम को बधाई दी। इस आयोजन में पूरे 10 दिनों तक कृष्णा तिवारी तथा तथा एंकर अदिति चंद्राकर ने क्रिकेट मैच का आंखों देखा हाल रोमांचक अंदाज में दर्शकों को बताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *