डिप्टी कलेक्टर बनाने का झांसा देकर महिला से की अश्लील बात….डरी सहमी महिला ने पुलिस चौकी में दिया आवेदन….व्हाट्सएप काल पर भी की अश्लील बाते….महिला ने लगाए गंभीर आरोप

अकेली महिलाओं को झांसे में लेने का लगा गंभीर आरोप
बिलासपुर। पचपेड़ी अंतर्गत ग्राम धुर्वाकारी की रहने वाली आवेदिका बबिता भारद्वाज पति चंद्रप्रकाश भारद्वाज जो अभी वर्तमान में वे मोपका में रहती है।उन्होंने मोपका पुलिस सहायता केंद्र में एक आवेदन दिया है ।महिला ने आरोप लगाया है कि रामकृष्ण नगर मोपका में रहने वाले एक व्यक्ति ने अपने मोबाइल नंबर से कुछ दिनों से उनके मोबाईल नंबर पर फोन कर रहे है। महिला ने बताया कि पहले वे शासकीय नौकरी से संबंधित विज्ञापन भेजना शुरू किए।उसके बाद गलत नियत से उनके मोबाईल नंबर में व्हाटसअप में काल करने लगे । फिर बोले कि मैं आपका बहुत दिनों से नंबर ढूंढ रहा था आपसे बात करके मेरे मन को शांति मिलती है। मैं आपको डिप्टी कलेक्टर बनाना चाहता हूँ। आप मुझसे रोज बात करना मैं आपको पंसद करता हूँ कहकर गलत नीयत रखते हुये बात करने लगा।महिला ने शिकायत पत्र में लिखा है कि जब उनसे बोला गया कि आप ऐसे क्यों बोल रहे हो भईया तो उसने कहा कि अपने पति और अपनी सहेली लोगो को मत बताना। यह कहकर अश्लील बाते करना लगा । शिकायतकर्ता महिला ने जब अपने पति को बताया तो उन्होंने फोन करके गाली गलौज करने और सामाजिक ग्रुप में मैसेज किया। जिससे पता चला कि ब कि उक्त जितेंद्र पाटले के द्वारा मोहल्ले के और भी महिलाओं से जिनके पति घर से बाहर नौकरी करने बाहर जाते है उनको टारगेट करके महिला ग्रुप में अपनी पत्नी के मोबाईल से महिलाओं का नंबर निकालकर अश्लील मैसेज करता है । और व्हाटसअप में काल करके अश्लील बाते करता है । उक्त व्यक्ति द्वारा मोबाईल नंबर से और मोबाईल नंबर से भी अश्लील मैसेज उनकी सहेली को भी व्हाटसअप में काल करके बहुत परेशान किया गया है। शिकायतकर्ता ने बताया कि उनके पति वर्तमान में जिला सारंगढ बिलाईगढ में पुलिस विभाग में कार्यरत है। और अपने छोटे बच्चे के साथ मोपका स्थित अपने घर पर रहती है । जिससे वो डर गई है कि ये आदमी कभी भी उनके घर आकर उनके साथ तथा उनके बच्चे के साथ कुछ अप्रिय घटना घटित कर सकता है। जिसके कारण उन्होंने चौकी प्रभारी मोपका से लिखित में शिकायत किया है।महिला ने उक्त व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उचित कार्यवाही करने की मांग की है। महिला ने यह भी कहा है कि मोबाईल नंबर का व्हाटसअप का मैसेज एवं काल रिकार्ड डिटेल सहित निकालकर जांच करते हुए कड़ी कार्यवाही करें।ताकी भविष्य में प्राथी तथा उनके बच्चे एवं पति के साथ किसी भी प्रकार की घटना घटित न हो,और अगर होती है तो उनके जिम्मेदार उक्त व्यक्ति की होगी।
*काल डिटेल निकाल कर जांच की जाए*
पीड़ित महिला ने बताया कि आवेदन को मौपका पुलिस चौकी में दिया गया है। ज़िसमे जांच करके कार्यवाही करने की मांग की गई है।आगे कोई घटना न हो जाए इसलिए मैने पहले से शिकायत कर दी है।
बबीता भारद्वाज
पीड़ित महिला
*महिला ने आवेदन दिया है शिकायत की जांच जारी है*
पीड़ित महिला ने एक आवेदन दिया है जिसमें व्हाट्सएप काल पर अश्लील मैसेज करने और फोन करके नौकरी लगाने का झांसा देने का आरोप लगाया है जिसकी जांच की जा रही है।
संजीव ठाकुर
चौकी प्रभारी मोपका
इस संबंध में हमने जिनके ऊपर आरोप लगे है उनको फोन किया था लेकिन उन्होंने फोन नहीं उठाया।उनको हमने व्हाट्सएप में भी मेसेज भेजा इसके बाद भी कोई रिप्लाई नहीं आया।