Blog

प्रतिभाओ को पंख देने प्रेस क्लब रतनपुर करेगा दो दिवसीय सम्मान समारोह का आयोजन

रतनपुर से वासित अली की रिपोर्ट

हिंदी दिवस पर शिक्षा, खेल, संस्कृति समेत कई क्षेत्रों के प्रतिभाओं को किया जाएगा सम्मानित

रतनपुर।
हिंदी भाषा की गरिमा और स्थानीय प्रतिभाओं को मंच देने की पहल करते हुए प्रेस क्लब रतनपुर द्वारा आगामी 13 व 14 सितंबर को “प्रतिभा सम्मान समारोह” का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस आशय की घोषणा आज रतनपुर पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में आयोजित प्रेस क्लब की बैठक में की गई।

बैठक की अध्यक्षता प्रेस क्लब रतनपुर के अध्यक्ष रवि ठाकुर ने की। उन्होंने बताया कि यह आयोजन हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य रतनपुर व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी प्रतिभाओं को पहचान देना और उनका मनोबल बढ़ाना है।इस दो दिवसीय समारोह में शिक्षा, खेलकूद, सांस्कृतिक गतिविधियाँ, साहित्य, सामाजिक सेवा, नवाचार, और अन्य रचनात्मक क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं, युवाओं और नागरिकों को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा।अध्यक्ष रवि ठाकुर ने कहा –“ग्रामीण प्रतिभाओं को अक्सर उचित मंच नहीं मिल पाता। प्रेस क्लब रतनपुर का प्रयास है कि ऐसे होनहारों को पहचान दिलाई जाए और उन्हें समाज के सामने लाया जाए, ताकि वे आगे और बेहतर कर सकें। यह सम्मान समारोह उनके लिए प्रोत्साहन की नई उड़ान होगा।”कार्यक्रम की तैयारी को लेकर आयोजन समिति का गठन भी किया गया है, जिसमें सभी सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं। आयोजन में रतनपुर के गणमान्य नागरिक, समाजसेवी, पत्रकार, शिक्षक, जनप्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *