Blog

डीजल खरीदी बिक्री संचालक गिरफ्तार

बिलासपुर। पंचर दुकान की आड़ में वाहनों से चोरी का डीजल खरीदने वाले संचालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से चोरी का डीजल जब्त किया गया है।

सकरी पुलिस को सूचना मिली कि नेशनल हाइवे दलदलिहा चौक स्थित पंचर दुकान में भारी वाहनों के ड्राइवरों से सांठगाठ कर चोरी की डीजल खरीदकर महंगे दाम में बेचा जा रहा है। उन्होंने पंचर दुकान में दबिश दी तो 60 लीटर डीजल मिला। संचालक डीजल के संबंध में संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। पुलिस ने आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत संचालक कोटा भुण्डा निवासी ईस्माईल खान पिता अख्तर खान 31 साल को गिरफ्तार कर लिया है।जिसके खिलाफ कार्रवाई की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *