Blog

डॉक्टर, व्यापारी, मैनेजर के मकान के ताले टूटे, 9 लाख की चोरी

चकरभाठा, सिविल लाइन, सिरगिट्टी पुलिस जांच में जुटी

बिलासपुर। एक ही रात चोरों ने डॉक्टर, व्यापारी, मैनेजर के 4 मकानों के ताले तोड़कर ज्वेलरी व कीमती सामान सहित 9 लाख रुपए की चोरी कर ली। सूचना पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चोरों का अब तक पता नहीं चला है।
चकरभाठा थाना क्षेत्र अंतर्गत रामावैली निवासी किशोर कुमार मंगवानी ट्रासपोर्ट नगर बिलासपुर स्थित आनंद ट्रासपोर्ट का संचालक हैं। दो फरवरी को वे सहपरिवार शादी में शामिल होने कटनी मध्य प्रदेश गए थे। 3 फरवरी को वापस लौट रहे थे। इसी दौरान किशोर ने अपने मोबाइल से घर में लगे सीसीटीवी कैमरे को देखा तो तीन अज्ञात व्यक्ति घर के मेन गेट का ताला तोड़कर अंदर घुसते हुए दिखे। कुछ समय बाद तीनों व्यक्ति घर से बाहर निकलते हुए भी नजर आए। बिलासपुर वापस आने के बाद जब वह अपने मकान रामावैली पहुंचा तो देखा कि कमरे के आलमारी का ताला टूटा हुआ था। सोने की चैन, सोने की चार अंगूठी, सोने की इयररिंग्स एक जोड़ी,चांदी का सिक्का समेत नकद 2 लाख 40 हजार रुपए चोरी कर लिया गया था। दूसरे प्रकरण में रामावैली निवासी रविंद्र साहू कोल वासरी सीपत में मैनेजर हैं। 2 फरवरी को सुबह 9 बजे वे अपने परिवार सहित परिवारिक काम से घर में ताला बंद कर सारंगढ़ गए थे। उन्हें पड़ोसियों ने 3 फरवरी को फोन कर मकान में चोरी होने की सूचना दी। इसके बाद पीड़ित ने तत्काल मोबाइल से घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की। तब रात 1.45 बजे 4 ब्यक्ति मेन गेट का ताला तोड़कर अंदर जाते दिखे। कुछ समय बाद चारों व्यक्ति थैला में सामान भरकर बाहर निकलते दिखे। उनके घर के आलमारी से सोने की चैन, सोने की तीन अंगूठी, एक सोने का ब्रेसलेट, चांदी का पायल, कटोरी, गिलास,चम्मच, स्मार्ट वांच समेत नकदी 45 हजार रुपए चोरी कर ली गई है। सामान की कीमत 95 हजार रुपए बताया जा रहा है।

किराना दुकान में चोरी

सिविल लाइन पुलिस ने बताया कि कन्हैया केशरवानी की मंगला चौक में कन्हैया ट्रेडर्स के नाम से राशन दुकान है। 2 फरवरी को वह शहर से बाहर गया हुआ था। दुकान में उनके माता-पिता व बेटा बैठे थे। उन्होंने बिक्री की रकम दो लाख रुपए को दुकान के गल्ला में रखकर ताला लगा दिया। इसके बाद रात 9.20 बजे दुकान का शटर लगाकर ताला बंद कर घर चले गए। 3 फरवरी की सुबह चोर ने नकदी 2 लाख रुपए चोरी कर लिया। सीसीटीवी फुटेज को चेक करने पर पता चला कि दुकान के पूर्व कर्मचारी अमर यादव ने दुकान के पिछले दरवाजे से घुसकर गल्ला व ताला तोड़कर पैसे की चोरी की है। वह दुकान से बाहर निकलता हुआ भी दिखाई दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में ले लिया है।

डॉक्टर के मकान से एक लाख रुपए पार

सिरगिट्टी पुलिस ने बताया कि वार्ड क्रमांक 7 पब्लिक स्कूल के पास सेक्टर डी यदुनंदन नगर तिफरा में रहता हूं। सहायक पशु चिकित्स क्षेत्र अधिकारी के पद पर कृत्रिम गर्भाधान उप केन्द्र खोखसा जिला जांजगीर चांपा में पदस्थ हूं। 31 जनवरी को दोपहर 2.30 बजे पत्नी व बेटे के साथ अपने भाई से मिलने के लिए घर का ताला बंद कर रायपुर गया था। 3 फरवरी को दोपहर 3.30 बजे जब वापस अपने घर आया तो देखा कि मेन गेट का ताला बंद था। उसे खोलकर घर के अंदर गया तो देखा कि अंदर का ताला टूटा हुआ है। आलमारी से सोने का हार, सोने का दुलरी, सोने का कंगन 4 नग, सोने का कान का सेट 3 जोडी, सोने की सकरी एक जोड़ी, सोने की नथनी 6 नग, सोने का मंगल सूत्र, सोने का मनचली एक सेट, चांदी का पायल पांच जोडी, बच्चे का चांदी का चैन 4 नग, चांदी का बिछिया 7 जोड़ी, चांदी का चाबी का गुच्छा, चांदी का हाथ पोछा, चांदी का बाजूबंद, सोने का झुमका एक जोड़ी, सोने की अंगूठी, सोने का पेंडेंट दो नग, चांदी का कछुआ, चांदी का सिक्का तीन नग, बिछिया, पायल, चैन सहित चांदी के अन्य सामान की चोरी कर लिया गया है। यही नहीं टाईटन की घड़ी एवं नकदी रकम 1 लाख 25 हजार रुपए की चोरी कर ली गई है।

लगातार हो रही घटनाओं से पुलिस की उड़ी नींद

लगातार हो रही घटनाओं से जिले के पुलिस की नींद उड़ चुकी है। पुलिस खुद समझ नहीं पा रही है। की आखिर इतनी घटनाएं कैसे हो रही है।इधर पुलिस का कहना है कि अज्ञात चोरों की तलाश की जा रही है।इसके लिए संदिग्धों से पूछताछ भी की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20:56