ड्यूटी के दौरान पुलिस चौकी में छलकाए जाम,पुलिस चौकी को बना दिया मयखाना…SSP ने किया लाइन अटैच….बोले,एसएसपी,यूनिफार्म सर्विस का कोई भी शासकीय सेवक ऐसे किसी भी अशोभनीय आचरण का प्रदर्शन करेगा उसके ख़िलाफ़ सख्त कार्यवाही होगी
एसएसपी ने दोनों आरक्षक को किया लाइन अटैच
बिलासपुर । सरकंडा थाना क्षेत्र में आने वाले मोपका पुलिस चौकी से जुड़ा एक विडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। कानून के रखवाले पुलिस चौकी को मयखाने के रूप में उपयोग करते दिख रहे है। दो खाकी पहने हुए आरक्षक शराब का पैक बनाते दिख रहे है। इसी दौरान एक युवक वहां पहुंच गया। पीछे में आरक्षकों को शराब पीते देख उसने अपने मोबाइल पर वीडियो बनाना शुरू कर दिया। इसे देख आरक्षकों ने न सिर्फ उससे हुज्जतबाजी की, बल्कि उसे मारने की भी धमकी दी। अब यही वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वही इस मामले को गंभीरता से देखते हुए एसएसपी ने लापरवाही बरतने वाले दोनों आरक्षक को लाइन अटैच कर दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इसमें एक युवक अचानक मोपका चौकी पहुंचा। चौकी पूरी तरह खाली थी। युवक अंदर चला गया। अंदर के एक कमरे में दो आरक्षक धनेश साहू शराब का पैग बना रहे थे।और उसके साथ आरक्षक संतोष राठौर बैठे हुए कुछ खा रहे थे।यह सब देखकर युवक वीडियो बनाने लगा। कैमरा देखते ही आरक्षक संतोष राठौर ने अपना आपा खो दिया। आरक्षक ने युवक से हुज्जतबाजी की। इसका विरोध करने पर उसने युवक को मारने की धमकी दी।
वीडियो बनाता देख जवान ने खोया आपा
जब युवक चौकी में पहुंचा तो सामने पूरी तरह खाली था। अंदर में जवान शराब पीते हुए नजर आए। इसे देख युवक ने अपने मोबाइल पर वीडियो बनाना शुरू कर दिया। इसे देख आरक्षक ने मोबाइल छीन लिया। इसके बाद आरक्षक ने युवक को धमकियां देनी शुरू कर दी। जहां पहले तो युवक के साथ गाली गलौज की फिर उसे पटक पटक कर मारने की धमकी दे डाली।
मोपुलिस चौकी बना शराब का मयखाना
मोपका चौकी का जो विडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। उसमे साफ दिख रहा है कि मोपका चौकी को वहा तैनात पुलिस कर्मियों ने मयखाना बना दिया है। जहां जमकर जाम छलकाए जा रहे है। इस विडियो से बिलासपुर पुलिस की छवि पर गहरा आघात पहुंचा है। जिसको लेकर पुलिस के आला अधिकारियों के द्वारा मामले में उठाए जाने वाले कदम पर सभी की निगाहे टिकी है।
आरक्षक बोला,मै शराब नहीं पीता,सिर्फ बैठा था
आरक्षक संतोष राठौर का कहना है कि वह शराब का सेवन नही करता है।बल्कि ड्राइवर धनेश साहू शराब का सेवन कर रहा था।जिसके साथ बैठा हुआ था।मेरे ऊपर जो आरोप लगा है वह गलत है।
एसएसपी बोले,लापरवाही बरतने वाले को बक्शा नहीं जायेगा
वायरल वीडियो को देखते हुए एसएसपी रजनेश सिंह ने गंभीर लापरवाही माना है और सीधे लाइन अटैच कर दिया है। एसएसपी का कहना है कि आरक्षकों का वायरल वीडियो पुलिस की छवि को धूमिल करने वाला है। इसलिए दोनों आरक्षक को लाइन अटैच कर दिया गया है।