Blog

ड्यूटी खत्म कर घर जा रहे आरपीएफ जवान की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत

बिलासपुर/पेंड्रा । आरपीएफ पेंड्रा रोड पर पदस्थ जवान सड़क हादसे का शिकार हो गया। ड्यूटी खत्म करके बाइक से घर आने के दौरान अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घटना में जवान के सिर पर गंभीर चोट लगी। राहगीरों ने अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आज आरपीएफ के अधिकारियों ने विधिवत मृतक जवान के शव को गार्ड ऑफ ऑनर देकर गृह ग्राम यूपी के लिए रवाना कर दिया है। जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

घटना के बाद मृतक के शव का विधिवत पंचनामा पोस्टमार्टम के बाद शव को आरपीएफ पोस्ट पेंड्रारोड लाया गया। जहां पर अधिकारियों ने मृतक जवान को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। जवान के शव को उनके गृह ग्राम उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के लिए रवाना कर दिया गया। मृतक जवान बीते दो साल से पेंड्रारोड आरपीएफ में पदस्थ था। वहीं मामले में पुलिस मर्ग कायम कर मामले में जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *