Blog

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा,कोटा विधान सभा से कई लोग कांग्रेस पार्टी छोड़े,आखिर क्यों और किसलिए जबकि कोटा विधायक खुद कांग्रेस के है।

बिलासपुर। कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय केशरवानी ने जारी बयान में कहा है कि कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव के बनने के बाद उनकी कार्य शैली से नाराज होकर कोटा  विधानसभा के रहने वाले कांग्रेस पार्टी से निर्वाचित ज़िला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान ने लोकसभा के समय  कांग्रेस छोड़ दी और बीजेपी में चले गये । हाल ही अभी हुए नगर निगम चुनाव में वर्षों से कांग्रेस संगठन में काम करने वाले 3  ब्लॉक अध्यक्षों सहित 2 नगर पालिका अध्यक्षों ने कांग्रेस पार्टी छोड़ दी !  –
*कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने सूची जारी करते हुए बताया कि आखिर क्यों और किसलिए लोगों ने पार्टी छोड़ी*

ब्लॉक  कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पेंड्रा प्रशांत श्रीवास ने पार्टी छोड़ी , पेंड्रा नगर  कांग्रेस अध्यक्ष जय दत्त तिवारी ने पार्टी छोड़ी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, गौरेला अमोल पाठक ने पार्टी छोड़ दी और  पूर्व पेंड्रा नगर पालिका अध्यक्ष इक़बाल सिंह, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रमेश सूर्या ने पार्टी छोड़कर निर्दलीय चुनाव लड़ा !
और  अभी वर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष राकेश जलॉन ने भी कांग्रेस पार्टी छोड़कर निर्दलीय चुनाव लड़कर जीत हासिल की
इसके साथ ही कोटा विधायक की कार्यशैली के कारण कोटा विधान सभा के बहुत से निष्ठावान कांग्रेसियों ने  भी नगर निगम चुनाव में कांग्रेस छोड़ दिया !

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *