Blog

ढाबा संचालक पर हमला,सीसीटीवी में कैद गुंडागर्दी

चकरभाठा पुलिस ने रंगदारों पर दर्ज किया पर अपराध

बिलासपुर
रायपुर रोड स्थित एक ढाबा में असामाजिक तत्वों ने गुंडागर्दी करते हुए ढाबा संचालक की बेरहमी से पिटाई कर दी। घटना का पूरा वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद है, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।जानकारी के मुताबिक 17 अगस्त की रात अंकित तिवारी अपने साथियों के साथ ढाबे में शराब पीने पहुंचा था। वेटर ने शराब पीने से मना किया, तो वह बौखला गया और धमकी देकर लौट गया।अगली ही रात यानी 18 अगस्त को अंकित तिवारी अपने साथी छोटू कश्यप और अन्य युवकों के साथ फिर ढाबे पहुंचा। यहां बदमाशों ने संचालक पर अचानक हमला कर दिया और जमकर मारपीट की। इस दौरान बीच-बचाव करने पर स्टाफ को भी धमकाया गया।वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए, लेकिन उनकी पूरी करतूत सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। वीडियो वायरल होने के बाद इलाके में पुलिस और प्रशासन की कार्यशैली पर भी सवाल उठने लगे।
शिकायत मिलते ही चकरभाठा पुलिस हरकत में आई और आरोपी अंकित तिवारी, छोटू कश्यप समेत अन्य के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर कानून के शिकंजे में लाया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *