तखतपुर में गणेश विसर्जन के दौरान डीजे विवाद ने लिया हिंसक रूप

उप सरपंच और परिजनों पर लाठी-डंडों से हमला, कई घायल
बिलासपुर। तखतपुर थाना क्षेत्र के भिलौनी गांव में गणेश विसर्जन के दौरान डीजे बंद कराने को लेकर विवाद हिंसा में बदल गया। देर रात कुछ युवकों ने गांव के उप सरपंच के घर पर धावा बोल दिया और परिवार के साथ जमकर मारपीट की।हमले में उप सरपंच, उनकी पत्नी और घरवालों को गंभीर चोटें आईं। संजय यादव, अंकित यादव, महेश यादव, कमल यादव, रामअवतार यादव और तुलसी यादव को घायल अवस्था में इलाज के लिए सिम्स अस्पताल भेजा गया है।घटना उस समय हुई जब उप सरपंच ने सरपंच के निर्देश पर डीजे बंद कराया। इससे नाराज गांव के ही बद्री, प्रेमचंद, उमेश, अभिषेक, लालू सहित अन्य युवकों ने मिलकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घायलों ने आरोप लगाया है कि यह हमला पूरी योजना बनाकर किया गया था। गांव में तनाव का माहौल है और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
*डीजे बजने के कारण हुआ विवाद*
लगातार समझाइश के बाद भी डीजे बजाया गया और डीजे बंद होने से नाराज होकर विवाद किया गया जिसके बाद हल्का विवाद मारपीट तक पहुंच गया ।जिसमें कई लोगों को चोट पहुंचा है।
*जांच के जुटी पुलिस*
मारपीट के मामले में तखतपुर पुलिस ने बारीकी से जांच शुरू कर दिया हैं।इसके साथ ही डीजे की अनुमति और डीजे बजाने के मामले को भी गंभीरता से लिया है।पुलिस का कहना है कि मामले में।एक एक पहलुओं की जांच करके कार्रवाई की का रही है।