Blog

तखतपुर विधानसभा में समस्याओं का भण्डार आवाज उठाएंगे : आम आदमी पार्टी

बैठक के बीच घंटों समय तक रहा लाईट बंद बैठक रहा चालू

बिलासपुर / आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ का प्रदेश भर के विधानसभा में रविवार को बैठक आहूत किया गया तखतपुर विधानसभा के पेन्डारी में बैठक रखा गया जिसमें आगामी दिनों में विधानसभा क्षेत्र के हर एक छोटी बड़ी समस्याओं को आम आदमी पार्टी मुखरता से लोगों के बीच रखेंगी और जो मुद्दे व समस्या हैं उसे उस अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर काम करने की मांग रखेंगी। आम आदमी पार्टी तखतपुर विधानसभा के प्रभारी ईश्वर सिंह चंदेल ने बताया की समस्यायों को उठाया जायेगा और साथ ही साथ पार्टी को और मजबूत बनाने के लिए हम सदस्यता अभियान भी चालू रखेंगे। आम आदमी पार्टी का तखतपुर बहुत सारे समर्थक हैं पार्टी उनके पास पहुंच रही है।

तखतपुर में मुलतः शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, स्कुल, बिजली, पानी, सड़क से लेकर मंहगाई तक की समस्या मौजूद हैं हम तखतपुर की आम जनता के साथ मिलकर लोगों के हक की लड़ाई लड़ेगे। सभी उपस्थित अपना अपना सुझाव प्रभारी के पास रखें और एकजुट होकर पार्टी को आगे बढ़ाने की बता कहीं। इस अवसर पर आम आदमी पार्टी प्रदेश सचिव व तखतपुर प्रभारी ईश्वर सिंह चंदेल, लोकसभा अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र देवांगन, जानिकराम साहू, मनबोध कौशिक, लीलावती लहरें, शरद जायसवाल, विनय गढ़ेवाल, नरेंद्र यादव, राजू, सत्यप्रकाश पात्रे, बलदेव सोनी, रूपेश बंजारे, भरतलाल कौशिक, कोमल यादव, संजय कौशिक के साथ कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *