Blog

तखतपुर से भाजपा की हुई हार,लगाए थे दिग्गजों ने भारी एप्रोच,जूझे रहे कई दिग्गज नेता,सभी के दांव पेंच हुए फेल

पूजा मक्कड़ ने बाजी मारी,भाजपा की प्रत्याशी को दी करारी शिकस्त

बिलासपुर । जिले में तखतपुर के अध्यक्ष पद के लिए भाजपा और कांग्रेस ने अपनी अपनी ताकत झोंक दी थी।इस दौरान कई लोगों को यह लगने लगा था कि कही विधायक,पूर्व विधायक और कई भाजपा नेताओं की मेहनत रंग न ले आए। लेकिन जगजीत सिंह मक्कड़ की मेहनत और उनकी लोकप्रियता के सामने भाजपा की प्रत्याशी नहीं टिक सकी और आमजनों ने पूजा मक्कड़ को जीत का ताज पहनाया। इस राजनीतिक और भयंकर दिलचस्प चुनाव को लेकर आमजनों में यही चर्चा बनी रही कि इस चुनाव में कई भाजपा नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई थी।लेकिन जनता ने एक सिरे से भाजपा के नेताओं को नकार दिया। और पुराने कांग्रेस के चेहरे पर भरोसा जताया हैं इसलिए जगजीत सिंह के परिवार पर भरोसा जताकर जीत दिलाई है।

*केंद्रीय राज्य मंत्री बोले,करेंगे हार की समीक्षा*

केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू का कहना है कि प्रदेश में भाजपा की कई प्रत्याशी जीते है और नगर निगम में भी भाजपा की सरकार बनी है। लेकिन कुछ जगहों पर हार का सामना करना पड़ा है जो स्वीकार है जनता का जनादेश स्वीकार है। तखतपुर को लेकर उन्होंने कहा कि इसकी समीक्षा की जाएगी।आखिर भाजपा से कहां पर चूक हुई ।

*प्रदेश के जीते हुए प्रत्याशियों को दी बधाई*

केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने नगर निगम चुनाव,नगर पालिका और नगर पंचायत में चुनाव में जीते हुए प्रत्याशियों को जीत की बधाई दी है।उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार के कार्यकाल को देखते हुए जनता ने नगरीय निकाय में भी भरोसा जताया है।ताकि ज्यादा से ज्यादा विकास हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *