Blog

तनुज वोहरा बनाए गए रेलवे क्षेत्र के युवा मोर्चा अध्यक्ष…..सक्रियता का मिला लाभ….पूर्व मंत्री के करीबी और संगठन से जुड़े रहने का मिला है फायदा

बिलासपुर। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंहदेव , भाजपा प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय के मार्गदर्शन एवं भाजपा संभाग प्रभारी, संभाग सहप्रभारी एवं जिला प्रभारी के निर्देशानुसार व भाजपा जिला बिलासपुर शहर कोर ग्रुप के निर्णयानुसार, भाजपा बिलासपुर शहर जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर की अनुसंशा से भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष वैभव गुप्ता, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष स्नेहलता शर्मा, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष दिनेश राजपूत ने मोर्चा जिला पदाधिकारियों एवं मंडल अध्यक्षों की घोषणा की जो निम्नानुसार है। मंडल अध्यक्ष में कई युवाओं को जिम्मेदारी दी गई है। इसमें बिलासपुर रेल्वे तनुज वोहरा को भी बनाया गया है।
रेलवे मंडल युवा मोर्चा नियुक्ति तनुज वोहरा अध्यक्ष बनने पर बिलासपुर विधायक छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल का आभार व्यक्त किया है।इसके साथ ही जिला अध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर का भी आभार व्यक्त किया है।


बता दे संगठन में शुरू से ही तनुज वोहरा कर्मठ मेहनती कार्यकर्ता के नाम से जाने युवा साथी हैं संगठन ने उन पर भरोसा जाते हैं।यही कारण है कि भाजपा युवा मोर्चा ने भरोसा जताया है और रेलवे क्षेत्र की जिम्मेदारी दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *