Blog

तमिलनाडु सरकार को ट्रांसफर की गई संपत्तियों में 27 किलोग्राम सोना, 1116 किलो चांदी और जमीन के कागजात शामिल

बेंगलुरु – आय से अधिक मामले में जब्त तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता की करोडों की संपत्ति को आज तमिलनाडु सरकार को ट्रांसफर कर दिया गया है।

तमिलनाडु सरकार को ट्रांसफर की गई संपत्तियों में 27 किलोग्राम सोना, 1116 किलो चांदी और जमीन के कागजात शामिल हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता का लंबी बीमारी के बाद 5 दिसंबर 2016 को निधन हो गया था. अदालत के एक फैसले के बाद जयललिता की संपत्तियों को ट्रांसफर करने की प्रक्रिया शुक्रवार 14 फरवरी को सरकारी अधिकारियों की मौजूदगी में पूरी की गई.
ये संपत्तियां उनके खिलाफ दर्ज आय से अधिक संपत्ति के मामले की जांच के दौरान एजेंसियों ने जब्त किए थे।

जांच एजेंसियों ने जो संपत्ति जब्त की थी उसमें सोना, चांदी और जमीनें थीं,

सोना- 27 किलो 558 ग्राम सोने के जेवरात चांदी- 1116 किलो 1526 एकड़ जमीनों के दस्तावेज जांच के दौरान ये संपत्ति कर्नाटक विधानसभा के कोषागार में रखी गई थी, इन संपत्तियों को ही कोर्ट और सरकारी अधिकारियों की मौजूदगी में ट्रांसफर किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *