Blog

तय टाइम टेबल से पहले ले ली गणित की परीक्षा, परीक्षा हुई रद्द,अब नई तिथि को होगी परीक्षा,प्राचार्य को नोटिस

बिलासपुर। बिलासपुर जिले में कक्षा 11वीं की गणित परीक्षा में बड़ी प्रशासनिक गड़बड़ी सामने आई है। कोटा ब्लॉक के केंदा हाई स्कूल में तय तिथि से पहले ही 4 अप्रैल को परीक्षा ले ली गई। मामला सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने 9 अप्रैल को होने वाली परीक्षा को रद्द कर दिया और अब नई तिथि 11 अप्रैल तय की गई है।

जिला शिक्षा अधिकारी विजय टांडे को 7 अप्रैल को इसकी जानकारी मिली। इसके बाद 8 अप्रैल को आदेश जारी कर परीक्षा निरस्त कर दी गई। विभाग ने नया प्रश्नपत्र तैयार कर 10 अप्रैल को सभी केंद्रों में वितरित भी कर दिया। इस मामले में केंदा हाई स्कूल के प्राचार्य एम. मिंज को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

पूर्व सूचना नहीं मिलने से छात्र परेशान:–

समय पर सूचना नहीं मिलने के कारण कई छात्र 9 अप्रैल को परीक्षा देने स्कूल पहुंच गए। बाद में उन्हें परीक्षा रद्द होने की जानकारी देकर वापस भेजा गया। अब छात्रों को 11 अप्रैल सुबह 8 बजे परीक्षा में शामिल होने के निर्देश दिए गए हैं। बार-बार बदली समय सारिणी कक्षा 11वीं की परीक्षा को लेकर पहले भी असमंजस रहा। पहले परीक्षा 27 फरवरी से 19 मार्च तक तय थी, लेकिन 26 फरवरी को बदलाव कर इसे 25 मार्च से 9 अप्रैल कर दिया गया। बार-बार बदलाव से छात्रों को परेशानी उठानी पड़ी।

प्राचार्य को नोटिस जारी किया गया:–

मामले में डीईओ विजय टांडे ने
कक्षा 11वीं गणित की परीक्षा अब 11 अप्रैल को होगी। नया प्रश्नपत्र वितरित कर दिया गया है। केंदा स्कूल के प्राचार्य को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *