Blog

तलवार दिखाकर डराने और चाकू से जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार

आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त तलवार किया गया जप्त

बिलासपुर। प्रार्थी खेत्रो महानंद पिता कृष्णा महानंद उम्र 32 साल पता हाईस्कूल के पास देवरीखुर्द ने तोरवा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि होलिका दहन के दिन शाम को वह और उसका दोस्त अरुण दास मानिकपुरी पुराना सुलभ शौचालय आंगनबाड़ी के पास बैठे थे । उसी समय 3–4 मोटरसाइकिल में 5–7 लड़के आए और अपने पास रखे चाकू तलवार तथा चैन स्पोकेट के बनाए गए हथियार से मारपीट करना शुरू कर दिया। मारपीट से प्रार्थी के मित्र अरुण दास के सिर पेट तथा पीठ में चोट आई है। घटन को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए।वही अरुण को गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट पर आरोपी सोम सिंह चौहान,सोम निषाद , करन बनर्जी, यशवंत उर्फ गब्बर , विशाल मेत्री के खिलाफ जुर्म दर्ज कर लिया है।इधर पीड़ित ने पुलिस को यह भी बताया कि विशाल मेत्री उसको तलवार दिखाकर बीच में न आने की धमकी दिया था। तोरवा पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। इस दौरान पुलिस को खोजबीन में आरोपी विशाल डे (मेत्री) पिता अमित डे उम्र 19 साल धानमंडी के पीछे बुढ़ादेव नगर तोरवा को घेराबंदी कर पकड़ा। पकड़े गए आरोपी से पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म स्वीकार किया । आरोपी के पास से पुलिस ने एक तलवार को बरामद किया है।जिसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *