Blog
तलवार दिखाकर डराने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर। तखतपुर पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली की जनकपुर रोड और टोनही डबरी के पास राजा ध्रुव और नरेश ठाकुर हाथ में तलवार रखकर लोगो को डरा धमका रहे है।जिसके कारण आने जाने वाले लोगों को डर लग रहा है। सूचना पाकर तखतपुर पुलिस टिकरीपारा व जनकपुर पुल के पास पहुंची इस दौरान आरोपी नरेश सिंह ठाकुर पिता जवाहर सिंह ठाकुर उम्र 28 साल निवासी साकिन टिकरीपारा और राजा ध्रुवपिता ब्रिजलाल उम्र 27 साल निवासी जनकपुर वार्ड क्रमांक 11
के कब्जे से 2 नग धारदार तलवार को जप्त किया गया । आरोपियों को साथ थाना लाकर धारा 25.27 आर्म्स एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने से आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।