Blog

तालाब में 2 वर्षीय मासूम की डूबने से हुई मौत

गाँव में छाया मातम

बिलासपुर। सीपत में एक दर्दनाक हादसे में सीपत के सुखरी तालाब में डूबने से मात्र दो वर्षीय मासूम बच्ची की मौत हो गई। यह घटना बुधवार शाम लगभग 4:30 बजे की है, जब संतराम गोंड़ की बेटी भगवती खेलते-खेलते बाड़ी से लगी तालाब की ओर चली गई और पानी में गिर गई। घटना की जानकारी सबसे पहले पड़ोस में रहने वाले भतीजे आर्यन ने दी, जिसने बच्ची को तालाब में डूबे हुए देखा। परिजनों ने तत्परता दिखाते हुए भगवती को पानी से निकालकर तुरंत सीपत अस्पताल पहुँचाया, लेकिन वहां अस्पताल में पदस्थ डाक्टरों ने परीक्षण उपरांत बच्ची को मृत घोषित कर दिया। इस हृदयविदारक खबर के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। सूचना मिलते ही सीपत पुलिस मौके पर पहुँची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया गया।
प्रथम दृष्टया जांच में यह सामने आया है कि बच्ची खेलते हुए बाड़ी के पास स्थित तालाब की ओर निकल गई और अनजाने में पानी में गिर पड़ी। संतराम गोंड़ का घर और तालाब एक-दूसरे से सटा हुआ है, जिससे यह हादसा हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मासूम भगवती की असमय मौत से पूरे गाँव में शोक की लहर है। परिजन गहरे सदमे में हैं। यह घटना एक बार फिर तालाबों और खुले जलस्रोतों के पास बच्चों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े करती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *