Blog

तालाब सौंदर्यीकरण और मुक्तिधाम निर्माण के लिए तीन करोड़ से अधिक की राशि मंजूर

उप मुख्यमंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद सूडा द्वारा स्वीकृति आदेश जारी

बिलासपुर. नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के राज्य शहरी विकास अभिकरण (SUDA) द्वारा दुर्ग जिले के पाटन नगर पंचायत में चार तालाबों के सौंदर्यीकरण तथा मुक्तिधाम निर्माण के लिए तीन करोड़ रुपए से अधिक की राशि मंजूर की गई है। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद सूडा द्वारा इन कार्यों की स्वीकृति के आदेश जारी कर दिए गए हैं।

सूडा द्वारा पाटन नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक-1 में दुबे डबरी सौंदर्यीकरण एवं विकास कार्य के लिए 51 लाख 42 हजार रुपए, वार्ड क्रमांक-7 में सरगबुंदिया तालाब सौंदर्यीकरण एवं विकास कार्य के लिए 43 लाख रुपए, वार्ड क्रमांक-8 में बुद्धु तालाब के सौंदर्यीकरण के लिए 84 लाख 61 हजार रुपए तथा वार्ड क्रमांक-12 में महामाया तालाब सौंदर्यीकरण एवं विकास कार्य के लिए 99 लाख 31 हजार रुपए स्वीकृत किए गए हैं। वार्ड क्रमांक-5 में मुक्तिधाम के निर्माण के लिए भी सूडा द्वारा 23 लाख 14 हजार रुपए मंजूर किए गए हैं। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने सभी कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए समय-सीमा में काम पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *