Blog

तिफरा इंडस्ट्रियल एरिया में केमिकल-पेंट फैक्ट्री में भीषण आग….सुरक्षा इंतजामों पर उठे सवाल

धुएं से घिरा पूरा इलाका,

दमकल की कई गाड़ियां जुटीं,लाखों का नुकसान

बिलासपुर। तिफरा औद्योगिक क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर अचानक लगी भीषण आग ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। केमिकल और पेंट से जुड़ी फैक्ट्री में लगी आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया, जिससे उद्योग क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, विनोबा नगर निवासी नरेश सुल्तानिया की तिफरा स्थित अनव इंडस्ट्रीज के नाम से फैक्ट्री और गोदाम है।जिसमें करीब साढ़े 12 बजे आग की लपटें उठती दिखाई दीं। कर्मचारियों और आसपास के लोगों ने तुरंत दमकल और पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद राहत-बचाव अभियान शुरू किया गया।फैक्ट्री में पेंट, टाइल्स और पुट्टी निर्माण के लिए बड़ी मात्रा में केमिकल रखा हुआ था। ज्वलनशील सामग्री होने के कारण आग तेजी से फैलती चली गई और देखते ही देखते पूरा परिसर धुएं के गुबार से भर गया।मौके पर पहुंची दमकल की कई गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटीं, वहीं पुलिस ने एहतियात के तौर पर आसपास के इलाके को खाली कराया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, लेकिन लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।स्थानीय लोगों और उद्योग संचालकों ने फैक्ट्री में फायर सेफ्टी इंतजामों की कमी को लेकर नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि इतने बड़े स्तर पर केमिकल भंडारण के बावजूद पर्याप्त सुरक्षा उपकरण और आपात व्यवस्था नजर नहीं आई।प्रारंभिक जांच में बिजली कार्य के दौरान शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आग पूरी तरह बुझने के बाद तकनीकी जांच कर वास्तविक कारणों की पुष्टि की जाएगी।

*फैक्ट्री और गोदाम में आगजनी की घटना से मची रही आफरा तफरी*

प्रत्यक्षदर्शी बता रहे है कि जब आगजनी की घटना हुई तो आसपास के फैक्ट्री वाले भी
दहशत मे आ गये ।इससे अफरा तफरी का माहौल बन गया और लोग भागने लगे।
देखने वालो का कहना है कि अगर आग पर काबू नहीं पाया गया होता तो बड़ा हादसा हो सकता था।

*दमकल की तीन गाड़ियां लगी आग बुझाने में*
आगजनी की घटना की खबर पाकर दमकल की गाड़िया मौके पर
पहुंची और तत्काल आग पर काबू पाने की कोशिश की।इसी बीच आग भी बुझने का नाम नहीं ले रही थी।तब तक अंदर रखा हुआ सामान जलकर राख होने लगा था।
घंटो मशक्कत करने के बाद दमकल की गाड़ियों के आग पर काबू पाया और तब कही जाकर राहत की सांस ली।

वर्जन
शॉर्ट सर्किट से आगजनी की आशंका है।नुकसान का आंकलन नहीं हुआ है लेकिन लाखों का नुकसान होने की बात कही जा रही है।जो जांच के बाद क्लियर होगा।

किशोर केवट
टीआई सिरगिट्टी थाना

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *