Blog

तिफरा इंडस्ट्रियल ब्रिज के नीचे हाईवा की जोरदार टक्कर

बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल…..

सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में सड़क हादसा, घायल युवक का अस्पताल में इलाज जारी….

बिलासपुर । तिफरा इंडस्ट्रियल यू-टर्न ब्रिज के नीचे स्थित मोड़ पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक भारी वाहन के चालक ने तेज रफ्तार में आकर बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। ठोकर मारने वाले वाहन चालक टक्कर मारते ही वाहन समेत मौके से फरार हो गया। घटना के तुरंत बाद आसपास से गुजरने वाले राहगीरों ने घायल युवक की हालत देखकर बिना देर किए उसे उठाकर उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने इलाज शुरू कर दिया है।घायल युवक सिरगिट्टी निवासी रामगोपाल है। इधर पुलिस अब वाहन की तलाश में जुट गई है। घटना स्थल के आसपास मौजूद सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपी वाहन और उसके चालक की पहचान की कोशिश की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *