Blog

तिफरा की जमीन का मुख्तायानामा से बेच दी कुदुदंड की जमीन….भूमाफिया और उसके साथी की तलाश जारी…फर्जीवाड़ा करने वाले फरार

सिविल लाइन पुलिस ने धोखाधड़ी के तहत दर्ज किया अपराध

फरार भूमाफिया और उसके साथियों की तलाश जारी

बिलासपुर। भूमाफिया ने अपने दोस्त के साथ मिलकर बुजुर्ग महिला को झांसे में लाकर तिफरा की जमीन का मुख्तायारनामा पेपर बनवाया। जिसमें महिला व उसके बेटा-बेटी से हस्ताक्षर करवा लिए। इसके बाद दोनों युवकों ने कुंदुदंड स्थित पीडि़ता के मकान व जमीन की बिक्री कर दी। जब खरीदार उसे मकान को खाली करवाने पहुंचा। तब मकान मालिक को धोखाधड़ी के बारे में पता चला। पीड़ित की शिकायत पर सिविल लाइन पुलिस ने ठगी का अपराध दर्ज कर लिया है। घटना के बाद
सी फरार आरोपियों की तलाश पुलिस सरगर्मी से कर रही है।

सिविल लाइन पुलिस ने बताया कि कुदुदंड के विष्णु नगर वार्ड नंबर 16 निवासी कृष्णा बाई पति स्व. किशन कश्यप की ग्राम मंगला स्थित भूमि खसरा नंबर 253/2 रकबा 0.62 एकड भूमि व मकान उसके ससुर महोदव के नाम राजस्व अभिलेख में दर्ज था। ससुर महोदव के पांच पुत्र स्व. किशन कश्यप, कृष्णानंद, स्व. रामसिंग, किशोर कश्यप व चंदन कश्यप हैं। सभी का अलग-अलग मकान बना हुआ है। तिफरा बिलासपुर में भूमि 0.77 एकड़ भूमि थी, जिसमें से 0.45 एकड़ भूमि विक्रय कर चुके है। शेष 0.33 एकड़ भूमि बची हुई है। पीड़ित ने उक्त जमीन को बिक्री करने के लिए भूमाफिया सौरभ मिश्रा व अनूप कश्यप से चर्चा की। फिर दोनों व्यक्तियों ने पीडि़ता के साथ तिफरा जमीन देखने चले गए। लेकिन पीड़िता जमीन को नहीं पहचान पाई।
सौरभ व अनुप ने जमीन नापजोक कराने के लिए मुख्तियारनामा दस्तावेज तैयार किया। 29 अप्रैल 2022 को मुख्तियारनामा सौरभ मिश्रा के नाम से की थी जिसमें दोनों युवकों ने झांसे में लोकर पीड़िता व उसके बेटे व बेटी के हस्ताक्षर करवाए। एक माह बाद सौरभ मिश्रा ने पीड़िता को बताया कि तिफरा की जमीन को कोई एक करोड़ में खरीदने वाला आदमी तैयार हो गया है। फिर 4-5 माह बाद रोशन दयालानी सिंधी कॉलोनी जरहाभाठा निवासी अनुप कश्यप उर्फ सूर्या व 4-5 अन्य लोगों के साथ कुदुदण्ड आकर पीड़िता को जमीन और मकान खाली करने के लिए कहा। साथ ही जमीन व मकान को खरीदमें की जानकारी दी। जिसे सुनकर पीड़िता एकदम सोच में पड़ गई।ठगी की जानकारी लगते ही पीड़िता ने घटना किं सूचना कलेक्टर,एसएसपी और विधायक के पास की, लेकिन किसी ने एक नहीं सुनी,जिसके कारण पीड़िता को ढाई साल तक भटकना पड़ा और दर दर की ठोकरें खानी पड़ी।बाद में महिला ने नए एसपी के आने के बाद इसकी शिकायत फिर से की,जिसे गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने जांच के आदेश दिए।पुलिस ने इस मामले को बारीकी सें जांच करके पूरी रिपोर्ट तैयार की।जिसकी सूचना एसएसपी को दी गई।एसएसपी के निर्देश पर
पुलिस ने आरोपी सौरभ मिश्रा,अनुप व उसके अन्य साथियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।

सौरभ मिश्रा ने की रजिस्ट्री

पुलिस ने बताया कि जमीन की कब रजिस्ट्री हो गई पीड़िता के परिवार को पता नहीं चला। इसके बाद पीड़िता ने अपने पड़ोसी विजय गोस्वामी के पास चर्चा की और मदद मांगी। रजिस्ट्री कार्यालय जाकर नकल निकलवाने पर पता चला कि कुदुदण्ड स्थित जमीन खसरा नंबर 253/2 रकबा 0.62 एकड़ को 31 अक्टूबर 2022 को 4.57 बजे रोशन दयालानी के नाम से सौरभ मिश्रा ने रजिस्ट्री की है।

वर्जन
भूमाफिया और उसके साथियों की तलाश जारी है।गिरफ्तारी करने के लिए मुखबिर भी लगाए गए है।जल्द गिरफ्तारी हो जाएगी।

एसआर साहू
टीआई सिविल लाइन थाना

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *