Blog
तिफरा ब्रिज के नीचे ट्रेन से कटकर युवक ने की आत्म हत्या
मानसिक स्थिति खराब होने की बात आई सामने,
जीआरपी पुलिस ने मर्ग दर्ज किया
बिलासपुर।तिफरा कुंदरापारा निवासी नीरज मानिकपुरी ने तिफरा ब्रिज के नीचे ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। प्रत्यक्षदर्शियों की सूचना पर सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। घटना सुबह करीब 7 बजे की बताई जा रही है, जब युवक अचानक ट्रैक पर कूद गया और ट्रेन से कटकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई।पुलिस पूछताछ में मृतक के भाई ने बताया कि नीरज की मानसिक स्थिति कुछ समय से खराब थी। हालांकि आत्महत्या की वजह साफ नहीं हो पाई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है और घटना के अन्य कारणों की भी पड़ताल की जा रही है।