तीन मामलो में अवैध शराब बेचने वाले 3 लोगों पर कार्यवाही

2 महिला सहित कुल 3 आरोपियो को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर
बिलासपुर। सीपत पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर अवैध कच्ची महुआ शराब पर कार्यवाही किया
है। सीपत पुलिस को की मुखबीर से सूचना मिली कि अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब भारी मात्रा में बिक्री करने के लिए कुछ लोग रखे हुए है। सूचना पाकर सीपत पुलिस मौके पर पहुंचकर कार्यवाही की,इस दौरान पुलिस ने कौशिल्या बाई गोड़ पति स्व. शिवराम गोड़ उम्र 40 साल साकिन खाड़ा राईस मिल मोहल्ला के कब्जे से 10 लीटर देशी महुआ शराब कीमती 2000 रूपये जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया है।इसी तरह सतीबाई गोड़ पति दीपक गोड उम्र 21 साल साकिन खाड़ा राईस मिल मोहल्ला कब्जे से 10 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 2000 रूपये, एवं आरोपी सालिक राम साहू पिता स्व. शिवप्रसाद साहू उम्र 58 साल साकिन मचखंडा थाना सीपत के पास से 13 लीटर देशी महुआ शराब कीमती 2600 रूपये, कुल 33 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 6600 रूपये को जप्त कर कार्यवाही किया गया है। पकड़े गए आरोपियो के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत् कार्यवाही कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर कोर्ट भेजा गया है।