तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रेलर घुसा मकान में

मौके पर मची चीख पुकार
मौके पर पहुंची पुलिस, ट्रेलर ड्राइवर हुआ फरार
बिलासपुर। सीपत क्षेत्र अंतर्गत खैरा डंगनिया ग्राम पंचायत में बड़ा हादसा हो गया है। जहां एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर एक घर में घुस गया जिससे पूरा घर भरभरा कर गिर गया इस दौरान घर में मौजूद सदस्यों को गंभीर चोटें आई है, जिन्हें इलाज के लिए सिम्स में एडमिट कराया गया है
दरअसल सीपत थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले खैरा डंगनिया ग्राम पंचायत में मुख्य मार्ग में सीपत की ओर से कोयला अनलोड करके बेलतरा को ओर जा रही ट्रेलर अचानक अनियंत्रित होकर एक मकान में जा घुसी जिससे मौके पर बड़ा हादसा हो गया है।
जानकारी के मुताबिक हादसे के वक्त मौके पर कितने लोग मौजूद थे इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है लेकिन हादसे में 3 लोगों के हताहत होने की जानकारी सामने आ रही है वहीं एक व्यक्ति बुरी तरह घायल हो गया है जिसे स्थानीय मदद की सहायता के बाद सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है वहीं दो लोगों को मामूली चोटें आईं हैं। हादसे के बाद से ही ट्रेलर ड्राइवर मौके से फरार हो गया है, जैसे ही हादसे की सूचना सीपत पुलिस को मिली तो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया था।