तेज रफ्तार कार पलटने से एक युवक की मौत, दूसरा घायल

बिलासपुर। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क में पलट गई। जिससे कार के सामने का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे से एक युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। दूसरा युवक की हालत गंभीर है। परिजन ने उसे अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। कोटा पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।
कोटा पुलिस ने बताया कि 15 जनवरी की रात सूचना मिली कि मुखी विहार कोटा की ओर सफेद रंग की कार तेज रफ्तार से जा रही थी। इसी दौरान अनियंत्रित होकर कार सड़क में दुर्घटना ग्रस्त हो गई है। कार में बिलासपुर के सरकंडा स्थित संजय हाइट निवासी चंद्र कुमार जायसवाल पिता विजय कुमार जायसवाल (27) व एक अन्य दोस्त के साथ सवार था। हादसा के बाद वहां से गुजरने वाले लोग रुककर दोनों युवक को कार के अंदर से बाहर निकाले। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। तब चंद्र कुमार की मौत हो गई थी। उसका दोस्त बेहोश था। रात को एंबुलेंस से उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। साथ पुलिस ने घायल व मृतक के परिजन को जानकारी दी।

कार तेज रफ्तार में थी
पुलिस ने बताया कि जिस तरह से हादसा हुआ है उसे देखकर ऐसा लगता है कि कार बहुत तेज थी और इसी कारण कार के परखज्जे उड़ गए।हादसा इतना जबरदस्त था कि देखने वाले भी कांप गए।
एक परिवार ने की मदद
कोटा से बिलासपुर आ रहे एक परिवार ने भगवान का रूप बनकर मदद की,कार सवार परिवार ने तत्काल पुलिस और कंट्रोल रूम को सूचना दी और मदद के लिए बोला। उसके बाद उनसे जितना हो सका उतनी मदद करने की कोशिश की।पुलिस ने उनके कार्य की सराहना की है।