Blog

तेज रफ्तार ट्रक ने मचाई तबाही, बाइक सवार तीन युवकों की मौत

कोरबा । जिले से दर्दनाक खबर सामने आई है। पाली क्षेत्र के नूनेरा गांव के पास एक तेज रफ्तार ट्रक बाइक सवार तीन युवकों के ऊपर पलट गया। हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया और ग्रामीण सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करने लगे।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रक अनियंत्रित होकर सीधे बाइक सवार युवकों की ओर बढ़ा और फिर पलट गया। हादसे में तीनों युवक ट्रक के नीचे दब गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हुई। घटना इतनी अचानक हुई कि किसी को बचने का मौका नहीं मिला।

मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस को सूचना मिलने पर हाइड्रा मशीन की मदद से ट्रक हटाया गया और शव बाहर निकाले गए। फिलहाल फरार ट्रक चालक की तलाश जारी है। यह हादसा एक बार फिर ओवरस्पीडिंग और सड़क सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *