Blog

तोता तस्करी का खुलासा, दो युवक गिरफ्तार

संरक्षित प्रजाति के दो अलेक्जेंड्राइन तोता बरामद, नेटवर्क की जांच शुरू

बिलासपुर । प्रतिबंधित वन्यजीव तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए राज्य स्तरीय उड़नदस्ता टीम ने दबिश देकर दो युवकों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई अपोलो अस्पताल के पास की गई, जहां से आरोपियों के कब्जे से संरक्षित प्रजाति के दो अलेक्जेंड्राइन तोता बरामद हुए।

मिली जानकारी के मुताबिक यह प्रजाति वन्यजीव संरक्षण कानून के तहत संरक्षित है और इसकी खरीद–फरोख्त पूरी तरह प्रतिबंधित है। विशेष सूचना मिलने पर रायपुर से पहुंची टीम ने मौके पर कार्रवाई कर दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया।कार्रवाई के बाद आरोपियों को बिलासपुर वन मंडल के हवाले कर दिया गया है, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि तोते कहां से लाए गए और क्या इसके पीछे कोई संगठित तस्करी गिरोह सक्रिय है।इस घटना के बाद शहर में चर्चा है कि स्थानीय स्तर पर उड़नदस्ता और गश्ती टीम मौजूद होने के बावजूद कार्रवाई के लिए बाहरी टीम को आना पड़ा। इसे लेकर विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल भी उठ रहे हैं।वन विभाग छत्तीसगढ़ ने नागरिकों से अपील की है कि प्रतिबंधित वन्यजीवों की तस्करी या अवैध व्यापार की जानकारी तुरंत विभाग को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *