Blog

तोरवा पुलिस ने दो आदतन बदमाश गिरफ्तार, हथियार बरामद

बिलासपुर । तोरवा पुलिस ने एक बार फिर गुंडे-बदमाशों और स्थायी वारंटियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। एसएसपी के निर्देश पर तोरवा पुलिस ने विशेष मुहिम चलाते हुए धर-पकड़ अभियान चलाया।अभियान के दौरान पुलिस ने न केवल स्थायी वारंटियों और शातिर अपराधियों को निशाने पर लिया, बल्कि दो आदतन बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो हथियार भी बरामद किए। गिरफ्तार आरोपियों में प्रथम चौहान और विशाल पासी, दोनों निवासी लाल खदान शामिल हैं।दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। जबकि
स्थायी गिरफ्तारी वारंट में निखिल गंगवानी, अभय छिपेल और विशाल उर्फ बाबू बक्सेल इसी तरह प्रतिबंधात्मक कार्रवाई निक्की पाल और कमल पाल के खिलाफ अलग-अलग मामलों में प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। पुलिस का कहना है कि इस तरह की कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *