Blog
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में बड़ा हादसा टला….जिला पंचायत अध्यक्ष समीरा पैंकरा के कक्ष में गिरी फॉल सीलिंग,संयोग से बची जान

रितेश कुमार गुप्ता । गौरेला-पेंड्रा-मरवाही की जिला पंचायत में उस वक्त हड़कंप मच गया जब अध्यक्ष सुश्री समीरा पैंकरा के ऑफिस कक्ष की फॉल सीलिंग अचानक गिर गई।
घटना के समय समीरा पैंकरा उस कक्ष में मौजूद थीं, लेकिन संयोग से मलबा उनके ठीक ऊपर नहीं गिरा, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।
बताया जा रहा है कि बारिश के चलते भवन की छत जर्जर हो गई थी, और प्लास्टर ढह गया।
इस कक्ष की जर्जर हालत को लेकर अध्यक्ष कई बार मौखिक रूप से अधिकारियों को चेतावनी दे चुकी थीं, लेकिन उनकी बातों को अनसुना कर दिया गया।
बाइट: जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री समीरा पैंकरा
बाइट: मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुरेश वैध जिला पंचायत गौरेला पेंड्रा मरवाही
विजुअल: गिरा हुआ फॉल सीलिंग..