Blog

दिनदहाड़े युवती से मारपीट और लूट….

बचार बदमाशो ने एक युवती को बैंक जाते हुए लूटा

बिलासपुर । व्यापार विहार में एक युवती से मारपीट और लूटपाट
करने वाले चार बदमाशो की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
पुलिस संदेहियों कि धड़पकड़ करने जुटी हुई है।

तारबाहर पुलिस ने बताया कि घटना लगभग 12 खोली रेलवे स्टेशन रोड की है।जब सिरगिट्टी की रहने वाली
वंदा निषाद व्यापार विहार स्थित स्टेट बैंक पैसा जमा करने जा रही थी।
इसी दौरान चार बाइक सवार युवकों ने दिनदहाड़े वारदात को अंजाम दिया।और युवती के पास रखे 18 हजार को हाथ में रखे पर्स से छीनकर फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि ब्लैक कलर की बाइक में सवार चार युवक वहां पहुंचे और उससे पैसे छीनने की कोशिश करने लगे। जब युवती ने विरोध किया तो एक युवक ने उसके सिर और शरीर पर हमला कर दिया। मारपीट के दौरान आरोपियों ने उसके कपड़े भी फाड़ दिए और पैसे लेकर फरार हो गए।पुलिस ने बताया कि, बाइक चलाने वाला युवक सफेद रंग की शर्ट पहना हुआ था। वारदात के बाद पीड़िता ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज करा दी है।

सीसीटीवी से संदेहियों कि खोज शुरू

पुलिस ने सीसीटीवी के माध्यम से आरोपियों की खोजबीन शुरू कर दी है।इसके लिए घटना वाली जगह और आसपास के सीसीटीवी फुटेज को देखे जा रहे है।ताकि आरोपियों का सुराग पता चल सके।

पीड़िता बोली,आरोपियों को देखेगी तो पहचान लेगी

पीड़िता रिपोर्ट लिखाने के लिए तारबाहर थाना पहुंची
,जिसकी शिकायत लिखने के पहले पुलिस ने भारी नाटक किया।फिर बाद में लिखित शिकायत दर्ज किया।पीड़िता बोली कि थानेदार रिपोर्ट लिखने मे पहले तो आ कर रहे थे।बाद में सुनवाई करते हुए शिकायत ली गई है।

बोले टीआई,आरोपियों की तलाश की जा रही

इस मामले कि लेकर तारबाहर थानेदार केसी सिदार का कहना है कि मामले में लिखित शिकायत ली गई है।जिसकी जांच की जा रही है।और संदेहियों कि तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *