Blog

दिन दहाड़े नेशनल हाईवे पर स्नैचिंग करने वाले आरोपियों को मुंगेली पुलिस ने किया गिरफ्तार

मुंगेली पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देश पर मुंगेली पुलिस को मिली बड़ी सफलता

आरोपियों द्वारा नेशनल हाईवे-130 बिलासपुर-रायपुर रोड पर दिये थे घटना को अंजाम

नेशनल हाईवे में महिला से स्नैचिंग करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में

बिलासपुर।

सरगांव पुलिस ने बताया कि तिल्दा नेवरा
में रहने वाली ईश्वरी कैवर्त पति दयाराम कैवर्त उम्र 32 वर्ष ने थाना में रिपोर्ट दर्ज करायी कि दिनांक 29 अप्रैल को वह अपने बेटा मिनेश के साथ एक्टीवा से बिलासपुर से तिल्दा नेवरा जा रहे थे । वह स्कूटी में पीछे बैठी थी लगभग शाम 4.50 बजे चंद्रखुरी ओवर ब्रीज के पास एक बिना नंबर पल्सर मोटर सायकल ओरेंज ब्लेक कलर में सवार तीन व्याक्ति उनके एक्टीवा के बगल में आए और बीच मे बैठे व्यक्ति ने बलपूर्वक झपट्टा मारकर हाथ मे रखे पर्स को लेकर भाग गये।आरोपियों को पकड़ने के लिए पीड़िता का पुत्र मिनेश कैवर्त कुछ दूर तक उनका पीछा किया। लेकिन वे लोग भाग निकले। पर्स में 21000 रूपये नगद, ओप्पो कंपनी का मोबाईल जिसमें जियो कंपनी का सिम नं. 9373409861 लगा हुआ, क्रेडीट कार्ड, एटीएम कार्ड व मोबाईल चार्जर था। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर सरगांव पुलिस ने अपराध कायम कर जांच शुरू की । मामले की गंभीरता को देखते हुये मुंगेली एसपी भोजराम पटेल ने साइबर सेल एवं सरगांव थाना की विशेष टीम गठित कर विभिन्न पहलुओं पर जांच करने निर्देश दिया गया। एसपी के निर्देश पर साइबर सेल और सरगांव थाना की विशेष टीम ने नेशनल हाईवे के विभिन्न स्थानों पर लगे सीसीटीव्ही फुटेज की जांच,तकनीकी साक्ष्य और मुखबीर की सूचना के आधार पर आरोपियो की खोजबीन की।पुलिस को पता चला कि विकास यादव पिता बिसाहू यादव उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम अमने कोटा हामु. ग्राम डिघोरा हिर्री और मंजित जांगड़े पिता रामलाल जांगड़े उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम डिघोरा के रहने वाले युवक शामिल है।पुलिस ने दोनों को पकड़कर पूछताछ किया।पहले तो आरोपियों ने कुछ नहीं कहा,लेकिन कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों ने जुर्म स्वीकर किया और बताये की छीना-झपटी से पर्स में रखे 21,000 रू. को तीनों 7000-7000 रूपये आपस में बांट लिये और एक ओप्पो कंपनी का मोबाईल को मंजित जांगड़े के पास रखे हुए हैं। तथा एचडीएफसी बैंक का क्रेडिट कार्ड, जिला सहकारी बैक का एटीएम कार्ड, व मोबाईल चार्जर को वहीं पास खेत में फेंक दिये हैं।पकड़े गए आरोपी विकास यादव के कब्जे से नगदी रकम 2450 रू व घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल बजाज पल्सर को तथा आरोपी मंजित जांगड़े के कब्जे से नगदी रकम 2500 रू एवं लूट से प्राप्त एक ओप्पो कंपनी का मोबाईल बरामद कर जप्त किया गया। इस प्रकरण में शामिल एक आरोपी फरार है। पुलिस फरार आरोपी का खोजबीन में जुटी हुई है।

इनकी भूमिका रही

उक्त कार्यवाही में प्रभारी सायबर सेल मुंगेली उप निरीक्षक सुशील कुमार बंछोर, उनि. सत्येन्द्र पुरी गोस्वामी प्रभारी थाना सरगांव, सउनि. अजय चौरसिया, साइबर सेल से प्रआर. रवि कुमार जांगड़े, लोकेश राजपूत,नरेश यादव, आरक्षक भेषज पाण्डेकर, रामकिशोर कश्यप, बसंत डाहिरे, हेमसिंह ठाकुर, थाना सरगांव से आरक्षक रिपीन बनर्जी एवं राहुल यादव की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *