Blog

दिव्यांग विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा में अतिरिक्त समय और अलग बैठने की सुविधा, पंजीयन अनिवार्य

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 2026 की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए बड़ी घोषणा की है। सीबीएसई की हालिया नोटिस के मुताबिक, दिव्यांग छात्रों के लिए पंजीयन प्रक्रिया 9 सितम्बर से शुरू की जाएगी। इसकी अंतिम तिथि 22 सितंबर रात 11:59 मिनट तक रखी गई है। सीडब्ल्यूएसएन सुविधाओं का लाभ उठाने और पंजीकरण के लिए विद्यार्थियों का विकलांगता प्रमाण पत्र अपलोड करना अनिवार्य होगा।

रायपुर। सीबीएसई बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए परीक्षा में अतिरिक्त समय, अलग बैठने की व्यवस्था और अन्य सहायक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। हालांकि, इनका लाभ उठाने के लिए पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। सीबीएसई ने बताया कि स्कूलों को छात्रों की आवश्यकताओं का पूरा ब्यौरा एकत्र कर 22 सितम्बर रात 11:59 बजे तक पोर्टल पर अपलोड करना होगा।

अपलोड करने होंगे विकलांगता प्रमाणपत्र:–

सीबीएसई ने साफ किया है कि विशेष सुविधा पाने के लिए छात्रों के विकलांगता प्रमाणपत्र और आवश्यक दस्तावेज स्कूलों के माध्यम से पंजीकरण पोर्टल पर अपलोड किए जाने होंगे। बिना पंजीयन के किसी भी छात्र को सुविधा नहीं दी जाएगी।

सुविधाएं :–

दिव्यांग छात्रों को परीक्षा में अतिरिक्त समय मिलेगा।

उन्हें अलग से बैठने की सुविधा दी जाएगी ताकि वे सहज होकर परीक्षा दे सकें।

आवश्यकतानुसार सहायक लेखक (scribe) की सुविधा भी उपलब्ध होगी।

आवेदन केवल तय समय सीमा में ही स्वीकार होंगे।

अपूर्ण दस्तावेज़ या पंजीयन में देरी की स्थिति में विशेष सुविधा नहीं दी जाएगी।

बोर्ड का उद्देश्य:–

सीबीएसई का कहना है कि इन व्यवस्थाओं का मकसद दिव्यांग छात्रों को मुख्यधारा की शिक्षा और परीक्षा प्रक्रिया में समान अवसर दिलाना है। बोर्ड ने सभी स्कूलों को निर्देश दिए हैं कि वे विशेष जरूरत वाले छात्रों की सूची समय पर तैयार करें और पोर्टल पर अपलोड करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *