Blog

दीक्षांत से पहले बड़ा निरीक्षण,कलेक्टर एसपी ने संभाली कमान…

कलेक्टर–एसपी ने लिया तैयारियों का जायजा,दीक्षांत समारोह को लेकर सख्त निर्देश..

दीक्षांत समारोह की तैयारी चरम पर, प्रशासन ने दिए अंतिम निर्देश

बिलासपुर । अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय में 4 दिसंबर को होने वाला दीक्षांत समारोह नजदीक है, और इसी तैयारी का आज बड़ा निरीक्षण किया गया। कलेक्टर संजय अग्रवाल, एसपी रजनेश सिंह और जिला प्रशासन की पूरी टीम कार्यक्रम स्थल पहुंचे और समारोह की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लियानिरीक्षण के दौरान मंच, बैठने की व्यवस्था, सुरक्षा, यातायात, पार्किंग, वीआईपी मूवमेंट से लेकर छात्रों के लिए बनाए जा रहे सभी प्रबंधों को विस्तार से देखा गया। कलेक्टर ने आयोजन को बेहतर, सुरक्षित और सुचारु करने के लिए कई जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से व्यवस्था की मजबूती, भीड़ प्रबंधन, एंट्री–एग्जिट रूट और बिजली–पानी की सुविधाओं को दुरुस्त रखने पर जोर दिया।वहीं विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. तारनीश गौतम ने बताया कि कलेक्टर और एसपी ने जो सुझाव और निर्देश दिए गए हैं, उन्हें तुरंत लागू किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन लगातार तैयारी में जुटा है और समारोह को पूरी तरह सफल और गरिमामय बनाने का प्रयास किया जा रहा है।4 दिसंबर को होने वाला दीक्षांत समारोह इस साल खास होने वाला है, और प्रशासन द्वारा किया गया आज का निरीक्षण इस बात की पुष्टि करता है कि विद्यार्थियों और अतिथियों के लिए सभी व्यवस्थाएँ उच्च स्तर पर सुनिश्चित की जा रही हैं।

वर्जन
दीक्षांत समारोह में पूर्व राष्ट्रपति के शामिल होंगे।इसके लिए सुरक्षा और व्यवस्था का जायजा लिया गया है।

संजय अग्रवाल
कलेक्टर बिलासपुर

वर्जन
सुरक्षा कें हिसाब से पूरा निरीक्षण किया गया है।चारो तरफ जवानों को और सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया जायेगा।

रजनेश सिंह
एसएसपी बिलासपुर

वर्जन
दीक्षांत समारोह में पूर्व राष्ट्रपति शामिल होने,इसके लिए लगभग पूरी तरह से तैयारिया हो चुकी है।छात्रों को सम्मानित किया जाएगा।

तारनीश गौतम
कुलसचिव अटल विश्विद्यालय

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *