Blog

दीपावली की रात हमला लेकिन पुलिस ने नही लिखी एफआईआर.

पीड़ितो का आरोप- ईटो से हमला, कई लोग हुवे घायल…

ग्रामीण बोले- पुलिस ने नशे मे की अभद्रता, नही दर्ज की एफआईआर…

बिलासपुर। बिल्हा थाना क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है। ग्राम पंचायत गुमा के ग्रामीणों ने आज पुलिस कप्तान के समक्ष पहुंचकर थाना प्रभारी और स्टाफ पर एफआईआर दर्ज न करने का गंभीर आरोप लगाया है।ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने दीपावली की रात अपने पैतृक सतपुरुष मंदिर में पूजा-पाठ के दौरान हुए हमले की शिकायत दर्ज करानी चाही, लेकिन बिल्हा थाना प्रभारी और ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मी ने उनकी रिपोर्ट लिखने से साफ इंकार कर दिया।

दरअसल ग्रामीणों ने बताया कि दिवाली की रात वे सभी अपने गांव के सतपुरुष मंदिर में पूजा-अर्चना और दीप जलाने गए थे। उसी दौरान पास में रहने वाले खमन दास और उसके साथियों ने अपने घर की छत पर चढ़कर उन्हें गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि इन लोगों ने छत से ईंट फेंक-फेंककर हमला किया, जिससे कई लोग घायल हो गए। इस हमले में 12 वर्षीय आदित्य के पेट में और अर्णव के पैर में चोट लगी, वहीं बुजुर्ग जानाबाई और उनकी बहू के पैर में भी गंभीर चोटें आईं।पीड़ितों का कहना है कि उन्होंने तुरंत पुलिस की डायल 112 सेवा को सूचना दी, लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। इसके बाद जब वे थाना बिल्हा पहुंचे, तो वहां ड्यूटी पर मौजूद आरक्षक तिग्गा ने कथित रूप से शराब के नशे में एफआईआर लिखने से इनकार कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि आरक्षक ने न केवल रिपोर्ट दर्ज करने से मना किया, बल्कि महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार भी किया और गाली-गलौच करते हुए कहा “जहां जाना है चले जाओ, मैं एफआईआर नहीं लिखूंगा।ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी खमन दास और उसके साथी गांव के कुछ प्रभावशाली लोगों, जिनमें सरपंच धर्मेंद्र और जनपद सदस्य नेहा भारती का नाम शामिल है, के संरक्षण में हैं। उनका आरोप है कि इसी वजह से थाना पुलिस आरोपियों पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।ग्रामीणों ने पुलिस कप्तान से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराते हुए थाना प्रभारी और ड्यूटी पर तैनात आरक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

वर्जन
मामले की शिकायत आई है।जिसकी जांच करने के लिए एएसपी को निर्देशित किया गया है।

रजनेश सिंह
एसएसपी बिलासपुर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *