Blog

दीपावली में बदमाशों ने जान बूझकर गाड़ी के पास फटाका फोड़ कर किया विवाद….फटाका फोड़ने से मना करने पर जबरन विवाद कर मांगे शराब पीने के लिए पैसे….फिर नाराज होकर आरोपियों ने किया जमकर मारपीट

अशांति फैलाने वाले बदमाशों के विरूद्ध सरकण्डा पुलिस की कार्यवाही

आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय किया गया पेश।

बिलासपुर।दीपावली के।दिन फटाखा फोड़कर विवाद करने वाले फरार आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया है।पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ अपराध कायम किया गया है।

पुलिस ने बताया कि प्रार्थी भूपेन्द्र लोधी पिता बंशीराम लोधी उम्र 31 वर्ष निवासी अशोक नगर पानी टंकी के पास रघु विहार कालोनी सरकण्डा का रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 20.10.2025 को वह दीपावली पर्व पर अपने परिवार से मिलने के लिए जबड़ापारा सरकण्डा अपने स्कार्पियो वाहन क्रमांक CG 10 BP 1786 से गया था, जिसे रोड किनारे खड़ा किया था, रात्रि करीब 11/40 बजे वह खाना खाकर निकला तो देखा कि उसके स्कार्पियो वाहन के पास श्रीधर शुक्ला एवं लल्ला उर्फ रिंकू शुक्ला दोनो हाथों में बफ फटाका रखकर जलाकर वाहन की तरफ फेंक रहे थे जिससे उनको मना किया तो श्रीधर शुक्ला एवं लल्ला उर्फ रिंकू शुक्ला तुम कौन होते हो बोलने वाले कहते हुये पास आया और गाली गलौच करते हुये तुम बड़े आदमी हो चलो हम दोनो को शराब पीने के लिए पैसे दो कहने लगे जिन्हे पैसा देने से मना करने पर अश्लील गाली गलौच करते दोनो हाथ मुक्का से मारपीट किऐ हैं, प्रार्थी के उक्त रिपोर्ट पर अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया, घटना के संबंध में तत्काल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर रजनेश सिंह को अवगत कराया गया जिनके द्वारा आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही करने निर्देशित किये जिनके निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिटी बिलासपुर राजेन्द्र जायसवाल एवं सीएसपी सिविल लाईन/सरकंडा निमितेश सिंह के मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देशन में थाना प्रभारी सरकण्डा निरी. प्रदीप आर्या के नेतृत्व में आरोपियों की पतासाजी हेतु तत्काल टीम मौके पर भेजा गया, जो अपने सकुनत से फरार होना पाये जाने से आरोपियों की लगातार पतासाजी किया जा रहा था कि आज दिनांक 27.10.2025 को सूचना मिला कि आरोपी श्रीधर शुक्ला एवं अनिश शुक्ला पुराना पुल के पास बैठे हुये हैं।उक्त सूचना पर तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुये आरोपियों श्रीधर शुक्ला उर्फ बाबू पिता ओम प्रकाश शुक्ला उम्र 23 वर्ष निवासी जबड़ापारा और अनिश शुक्ला उर्फ रिंकू उर्फ लल्ला पिता अविनाश कुमार शुक्ला उम्र 24 वर्ष निवासी मार्क हॉस्पिटल के पास कपिल नगर सरकण्डा,

के धरपकड़ के लिए भेजा गया जिनके द्वारा घेराबंदी कर आरोपी श्रीधर शुक्ला उर्फ बाबू एवं अनिश शुक्ला उर्फ रिंकू उर्फ लल्ला को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया जो घटना कारित करना स्वीकार किये, जिन्हे गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा पर भेजा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *