Blog

दुर्गादास राठौर की पुण्यतिथि पर सेवा का संगम; रक्तदान शिविर में 60 यूनिट रक्त संग्रह, महापौर ने चौक और मार्ग की घोषणा की

बिलासपुर । राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर की 307वीं पुण्यतिथि पर क्षत्रिय राठौर समाज कल्याण समिति के तत्वावधान में विशाल रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। समाज के इस सेवा कार्य में बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लिया और रक्तदान कर मानवता का संदेश दिया। यह कार्यक्रम हंसवाहनी ब्लड बैंक के सहयोग से आयोजित किया गया था।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महापौर पूजा विधानी उपस्थित रहीं। उन्होंने राठौर समाज की इस पहल की सराहना करते हुए ऐसे सामाजिक कार्यों में सभी वर्गों को जुड़ने की अपील की। साथ ही उन्होंने राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौर चौक और राष्ट्रीय वीर दुर्गादास राठौर मार्ग की घोषणा भी की।

विशिष्ट अतिथियों में एमआईसी सदस्य बंधु मौर्य, वार्ड 51 पार्षद प्रीतेश सोनी, और वार्ड 50 पार्षद जय वाधवानी शामिल हुए।
इसके अलावा सम्मानित अतिथि के रूप में महिला राठौर समाज अध्यक्ष श्रीमती षष्ठी राठौर, युवा समिति अध्यक्ष नीरज राठौर, तथा वरिष्ठ समाजसेवी सुशील धर दीवान, संजय जैन, और समाज के संरक्षकगण उपस्थित थे। मंच संचालन नरेंद्र बलिराम राठौर द्वारा किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रवीर दुर्गादास राठौड़ के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से हुई। शहर और विभिन्न ग्रामों से आए लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। शिविर में कुल 60 यूनिट रक्तदान किया गया। 20 से अधिक बार रक्तदान करने वाले दाताओं को विशेष सम्मान प्रदान किया गया।

इस दौरान नवनीत सिंह राठौर को उनकी 79वीं रक्तदान उपलब्धि और राकेश सिंह राठौर को 25वीं बार रक्तदान पर महापौर पूजा विधानी द्वारा सम्मानित किया गया।
रक्तदाताओं के लिए विशेष सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया था और सभी दाताओं को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। रक्तदान शिविर ने मानवता और सेवा की मिसाल पेश की, और समाज के इस प्रयास की सराहना हर ओर की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *