दूसरे लड़के के साथ प्रेमिका को देखा तो गला दबाकर कर दी हत्या

बिलासपुर। अपनी प्रेमिका को दूसरे लड़के के साथ देखकर प्रेमी ने अपनी ही प्रेमिका का गला दबाकर हत्या कर दिया। मकान मालिक ने इसकी सूचना पुलिस को दी ।
तखतपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नगर के वार्ड 3 टिकरीपारा शीतला मंदिर के पास गुल्लू ठाकुर का मकान है। मुंगेली जिले के अंतर्गत ग्राम ठकरीकापा निवासी नरेंद्र सोनकर उम्र (40) अपने ही गाँव की लड़की लता सोनकर उम्र (35) के साथ अफेयर था जिसे भगाकर टिकरीपारा शीतला मंदिर के पास किराये के मकान में लेकर रखा हुआ था। अपनी गलफ्रेंड लता सोनकर को किसी दूसरे लड़के के साथ घूमते देखा, तब वापस घर आकर जब अपनी गलफ्रेंड से पूछताछ किया जिससे वह गोल मोल जवाब देने लगी। तब गुस्से में आकर नरेंद्र सोनकर ने अपनी गलफ्रेंड का गला दबाकर मौत के घाट उतार दिया। इस हादसे के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफतार कर लिया है। आरोपी ने पुलिस को बताया की लड़की से अचानक
मुलाकात हुई थी और उसके बाद प्यार हुआ था। जिसके कारण दोनो साथ रहने लगे थे।
पहली पत्नी को मुंगेली वाले खुद के घर में रखा
पुलिस ने बताया की नरेंद्र सोनकर की शादी हो चुकी है और एक बच्चा भी है पत्नी और बच्चे मुंगेली जिले के ठकरीकापा स्थित घर मे रहती है। जो आरोपी का खुद का घर है। और गर्लफ्रेंड को तखतपुर के किराए के मकान में रखता था।
घटना की जानकारी मकान मालिक ने पुलिस को दी
मकान मालिक गुल्लू ठाकुर ने तखतपुर पुलिस को सूचना दिया। जानकारी लगते ही पुलिस घटना स्थल पहुँचकर आरोपी नरेंद्र सोनकर को गिरफ्तार कर थाने ले आई ।