Blog

देर रात अचानक पहुंचे CSP….नशे में चूर लड़के लड़कियां भागे,फिर सीएसपी बोले…….

पब और बार के लिए आबकारी विभाग को लिखा जायेगा पत्र

देर रात तक खुले रहने से नशे में धुत्त रहते है लड़के और लड़किया

बिलासपुर/ जिले में कुछ बार संचालक ज्यादा पैसे कमाने के लिए नियमों की धज्जियां उड़ाने पीछे नहीं हट रहे है।जिसमें एक नाम हेवेंस पार्क बार का भी है। लाख समझाइश के बाद भी हेवेंस पार्क का संचालक नियमों को ताख़ में रखकर बार का संचालन कर रहा है।
वहीं हेवेंस पार्क बार की लगातार शिकायत मिलने के बाद एक्शन में आए सीएसपी निमितेश सिंह अचानक सिविल पुलिस के साथ हेवेंस पार्क पहुंचे। सीएसपी ने देखा कि बेखौफ देर रात तक बार में शराब परोसी जा रही थी। बार में पुलिस टीम को देखते ही हड़कंप मच गया । बार में मौजूद शराब प्रेमियों का नशा फट गया और वो पुलिस को देख भाग खड़े हुए।लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक कर समझाइश दी।सीएसपी बोले कि इस तरह से देर रात तक घूमने और नशा करना अपराध है। चूंकि कालेज के छात्र छात्राएं हो इसलिए समझाइश देकर छोड़ा जा रहा है। लेकिन ध्यान रहे कि देर रात तक न घूमे अन्यथा कार्यवाही करनी पड़ेगी।

सीएसपी की फटकार सुनकर नशा फटा नशेडियो का

देर रात बार पहुंचे सीएसपी ने नशे में धुत्त लड़के लड़कियों को फटकार लगाई और बोले कि देर रात तक मत घुमा करिए,अन्यथा कार्यवाही करनी पड़ेगी। यह सुनकर नशेड़ियों का नशा फट गया और मुंह लटकाए घर की तरफ भागने लगे।

मचा रहा हड़कंप

हेवेंस पार्क में बार खुलने और सीएसपी के पहुंचने पर अन्य बार संचालकों में हड़कंप मचा रहा और एक दूसरे से पूछने लगे । उसके बाद आनन फानन में अपने बार में मौजूद लड़के लड़कियों को भगाने लगे।

देर रात तक खुलने वाले बार और नशा करके नशे में चूर रहने वाले लड़के लड़कियों को पब से बाहर निकलते देख उन्हें रोककर समझाइश दी गई थी।ताकि देर रात तक न घूमे ,इसके साथ ही आबकारी विभाग को पत्र लिखा जायेगा ताकि देर रात तक पब और बार न खुले । अन्यथा कार्यवाही की जाएगी और लाइसेंस निरस्त करने बोला जायेगा।

निमितेश सिंह
सीएसपी सिविल लाइन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *