देवेंद्र यादव के लिए सिर मुंडन कराने वाले कांग्रेसी कार्यकर्ता ने हराया भाजपा के मंडल अध्यक्ष को….दिखाया एक तरफा जीत हासिल करके…दी करारी शिकस्त…देखते रह गए भाजपा के दिग्गज नेता…

तखतपुर में बना रहा चर्चा का विषय
दिग्गज नेता भी मंडल अध्यक्ष को नहीं जीता सके,करना पड़ा हार का सामना

बिलासपुर/तखतपुर_ (टेकचंद कारड़ा)
लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के देवेंद्र यादव के पक्ष में जीत के लिए सिर मुण्डन की शर्त हारकर मुण्डन कराने वाले कांग्रेस कार्यकर्ता ने जीत का परचम लहराया है। कांग्रेस ने तखतपुर नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 4 से पार्षद के लिए भाजपा मण्डल अध्यक्ष के सामने टिकट दी। इस कार्यकर्ता ने नगर पालिका चुनाव में भाजपा के मण्डल अध्यक्ष को 460 वोट के अंतराल से हराकर तखतपुर में जीत का रिकार्ड दर्ज किया। नगर पालिका तखतपुर वार्ड नंबर 4 का चुनाव काफी हाई प्रोफाईल हो गया था । इस वार्ड में भाजपा ने अपने मण्डल अध्यक्ष नैन लाल साहू को कांग्रेस के कार्यकर्ता शैलेंद्र निर्मलकर के खिलाफ उतारा था। बता दे शैलेंद्र निर्मलकर वहीं कार्यकर्ता है जिसने लोकसभा चुनाव में देवेंद्र यादव की हार पर मुण्डन का शर्त भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं से लगाया था । देवेंद्र यादव की करारी हार के बाद सोशल मिडिया में लगातार शैलेंद्र निर्मलकर को मुण्डन कराने के लिए ट्रेंड कर रहे थे । जिससे दुखी होकर अपनी बात को खरा साबित करने के लिए उसने मुण्डन कराया था । जिसके बाद देवेंद्र यादव उससे मिलने भी आए थे। नगर पालिका के पार्षद टेकचंद कारड़ा ने शैलेंद्र निर्मलकर से वादा किया था कि अगर वार्ड 4 पिछड़ा आरक्षित होता है तब उसे 4 नम्बर से टिकट दिलाकर उसने जो सम्मान मुण्डन कराने से खोया है वहीं सम्मान नगर पालिका चुनाव में जीत का ताज पहनाकर वापस दिलाऐगा । और इसी वजह से वार्ड 4 से इस चुनाव में शैलेंद्र निर्मलकर के साथ जनता की सहानभूति भी रही। 1093 मतों में शैलेंद्र निर्मलकर 762 वोट वहीं भाजपा प्रत्याशी नैन लाल साहू को 303 वोट मिले और मण्डल अध्यक्ष नैन लाल साहू 460 मतों के भारी अंतर से हार गए। शैलेंद्र ने इस जीत का श्रेय कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दिया। वहीं नैन लाल साहू ने जनता का जनादेश स्वीकार करने की बात कहीं।

*मां झाडू पोछा लगाती है*
नगर पालिका तखतपुर वार्ड 4 जीत दर्ज करने वाले शैलेंद्र निर्मलकर की मां नर्मदा बाई झाडू पोछा लगाकर अपने परिवार का जीवन यापन करती है आज वह अपने बेटे की जीत से काफी खुश रही और वार्ड की जनता के प्रति आभार जताया। पत्नि शशी निर्मलकर पति की जीत पर खुश नजर आयी।