दो ढाबों पर फूड अफसरों ने मारा छापा, 8 गैस सिलेंडर जब्त

कलेक्टर के निर्देश पर हुई कार्यवाही
बिलासपुर /कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर एसडीएम बिल्हा के मार्गदर्शन में पेंड्राडीह बायपास के पास स्थित ढाबों का राजस्व विभाग, एनएचआई एवं फूड विभाग द्वारा ढाबों का छापामार कार्रवाई की गई। जिसमें सीजी 10 ढाबा संचालक राकेश शर्मा के पास से 4 घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यवसायिक उपयोग करते हुए पाए जाने पर जब्त किया गया। इसी प्रकार राज भोजनालय संचालक कृष्ण कुमार कौशिक के पास से 4 घरेलू सिलेंडर उपयोग करते हुए पाए जाने पर जप्त किया गया। दोनों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।इस दौरान नायब तहसील बोदरी ओमप्रकाश चंद्रवंशी, राजस्व निरीक्षक शैलेश गढ़वाल , फूड इंस्पेक्टर मंगेश कांत, एनएचआई के अधिकारी और कर्मचारी के अलावा पटवारी भी मौजूद रहे।
अधिकतर बड़े होटलों और ढाबों में होता है घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग
खाद्य विभाग के अफसर ने बताया कि ज्यादातर होटलों और ढाबों के घरेलू गैस सिलेंडर का ही उपयोग किया जाता है।चूंकि यह सस्ता पड़ता है और आसानी से मिल जाता है जिसके लिए ढाबा संचालक इसका इस्तेमाल ज्यादा करते है।यह एक तरह से हर घर में मिलने वाला सिलिंडर है जो आसानी से उपलब्ध हो जाता है।जिसके लिए होटल और ढाबा वाले कालाबाजारी करते है।
शहर में भी छोटे या बड़े दुकानों में भी घरेलू सिलेंडर का करते है उपयोग
खाद्य अधिकारी ने बताया कि चूंकि घरेलू सिलेंडर का काम घर का है और इसका उपयोग घर में किया जाता है।इसके बाद भी कई लोग घरेलू सिलेंडर को दुकानों में होटलों में और ठेले में दुकान खोलकर धड़ल्ले से उपयोग करते हैं।जिसके लिए अपील की गई है और सीधे तौर पर चेतावनी दी गई है कि घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग न करे अन्यथा कार्यवाही होगी इसके बाद भी लोग सस्ते के चक्कर में घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग ज्यादा करते है जिसके लिए एक बार फिर से अभियान चलाया जाएगा।
कलेक्टर के निर्देश पर हुई कार्यवाही
तहसीलदार ओम प्रकाश चंद्रवंशी ने बताया कि कलेक्टर को ग्रामीणों ने गुप्त रूप से सूचना दी थी कि होटल और ढाबा में घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग किया जा रहा है जिसके कारण सिलेंडर हमको नहीं मिल पाता है।जिसके कारण होटलों की जांच की गई और उसके बाद कार्यवाही हुई आगे भी इस तरह की कार्यवाही जारी रहेगी।