Blog

दो बाईकों में हुई भिड़ंत 1 की मौत 2 घायल

पचपेड़ी थाना क्षेत्र की घटना,पुलिस जुटी जांच में

बिलासपुर।पचपेड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई है वही 2 युवक घायल हो गए है। गंभीर रूप से घायल युवकों को इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार पचपेड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुकुर्दीकला निवासी धरम यादव पिता गणेश यादव शनिवार शाम 7 बजे के आसपास अपने दो अन्य दोस्तों के साथ अपने बाइक क्र. CG 10P 1632 में सवार होकर किसी काम से जोंधरा की ओर जाने को निकले ही थे तभी गांव के ही ईट भट्टे के पास ही जोंधरा की ओर से आ रही बाइक से आमने सामने टक्कर हो गई जिसमें धरम यादव सहित बाइक में सवार 2 अन्य घायल हो गए।
जिसे आसपास के लोगो ने डायल 112 की मदद से तत्काल मस्तूरी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहां धरम यादव को मृत घोषित कर दिया वही 2 अन्य दोस्त इलाजरत है। वही अन्य बाइक सवार ठोकर लगने के बाद अपने बाइक समेत मौके से फरार हो गया है फिलहाल पचपेड़ी पुलिस शव को पोस्टमार्टम में भेज पोस्टमार्टम के पश्चात शव परिजनों को सौप अज्ञात बाइक चालक की पता तलाश में जुट गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *