Blog

दो युवकों पर चाकू से हमला

सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का मामला

बिलासपुर। विवाद करने पर मना करने से नाराज युवकों ने एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे दूसरे युवक पर भी वार किया है। जिससे दोनों युवकों को चोटें आई है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। सिटी कोतवाली पुलिस ने बताया कि टिकरापारा बुध मंदिर गली निवासी संजय यादव 15 मार्च की रात 12.15 बजे अपने घर के सामने खड़ा था। उसी समय राहुल गोस्वामी, लक्की गंधर्व, सोनू गोस्वामी व उनके अन्य साथी आए और पुरानी बातों को लेकर विवाद करने लगे। विवाद करने से मना किया तो जान से मारने की धमकी देकर राहुल गोस्वामी ने अपने हाथ में रखे धारदार हथियार से राहुल यादव को मारने लगा। संजय यादव ने बीच बचाव किया तो उस पर भी वार कर दिया। मारपीट से संजय यादव, राजा यादव, राहुल यादव घायल हैं। साथ ही आरोपियों ने ठेला में तोड़फोड़ किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *