विशेष बच्चों में खुशियाँ और स्वच्छता जागरूकता फैलाना

बिलासपुर।पायल एक नया सवेरा वेलफेयर फाउंडेशन ने श्री दावड़ा यूनिवर्सिटी के साथ मिलकर जस्टिस तनखा मेमोरियल स्कूल में बच्चों के लिए पर्सनल हाइजीन और मेन्स्ट्रुअल हाइजीन पर एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। फाउंडेशन की अध्यक्ष पायल शब्द लाठ ने बच्चों को स्वच्छता के महत्व और स्वस्थ जीवनशैली के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा, “पर्सनल हाइजीन बहुत ही ज़रूरी है।”
भारती सालुंखे ने बच्चों को स्नान करने का सही तरीका बताया। लड़कियों को मेन्स्ट्रुअल हाइजीन के बारे में भी बताया गया और उन्हें बायोडिग्रेडेबल पैड्स वितरित किए गए। बच्चों को सिर से पैर तक स्वच्छ रहने के तरीके सिखाए गए।
पायल शब्द लाठ ने बताया कि जस्टिस तनखा मेमोरियल स्कूल से उन्हें बहुत ज्यादा प्रेम है और वह समय-समय पर बच्चों को पिकनिक भी ले जाती हैं। उन्होंने कहा, “बच्चे भी मुझसे मिलकर बहुत खुश और उत्साहित होते हैं।”
उन्होंने आगे कहा, “दिव्यांग बच्चे बहुत ही प्रतिभाशाली हैं, बस उन्हें समय-समय पर जागरूक करते रहना चाहिए।” पायल शब्द लाठ ने सत्य प्रकाश चतुर्वेदी सर का भी धन्यवाद दिया, जो उन्हें हमेशा संस्था के कार्यक्रम में आमंत्रित करते रहते हैं, जिससे उन्हें बच्चों से मिलने का अवसर मिलता रहता है।
पायल लाठ ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि आज वितरित किए गए पैड्स सखी प्रोजेक्ट द्वारा बनाए गए हैं, जो एक रोटरी जिला अनुदान परियोजना है जो 2019 में शुरू की गई थी। इस परियोजना के तहत, 30 महिलाओं को प्रशिक्षण दिया गया और एक सैनिटरी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट स्थापित की गई। उन्होंने इन महिलाओं से यह पैड्स खरीदे हैं।
इस जागरूकता कार्यक्रम में एनजीओ की अध्यक्ष पायल शब्द लाठ, सचिव चंचल सलूजा, भारती सालुंखे और जस्टिस टंखा मेमोरियल स्कूल की शिक्षिकाएं श्रीमती कांति दुबे, राजा जगजीत सिंह, श्रीमती संतोषी ठाकुर, श्रीमती अमृत पाल कौर, श्रीमती प्रभा सिंह, श्रीमती शीला देवांगन, श्रीमती अंजना शांडिल्य, कु. श्रुति मधुकर और विकास बघेल उपस्थित थीं।