Blog

अटल आवास के लोगो को मिला निगम का 50 हजार की नोटिस

बुनियादी सुविधाओं से वंचित रहवासियों ने जताई नाराजगी, कलेक्टर से लगाई गुहार

बिलासपुर। वार्ड क्रमांक 43 देवरीखुर्द स्थित अटल आवास के रहवासियों को निगम प्रशासन द्वारा 30 से 50 हजार रुपए तक की एकमुश्त राशि पटाने का नोटिस थमाया गया है। इस नोटिस के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई है। नाराज रहवासियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपनी पीड़ा सुनाई और कहा कि वर्षों से बुनियादी सुविधाओं के अभाव में वे नारकीय जीवन जी रहे हैं, ऐसे में इतनी बड़ी रकम जमा कर पाना उनके लिए असंभव है।

बता दे लगभग वर्ष 2000 में शासन द्वारा देवरीखुर्द में अटल आवास का निर्माण कर बंधवापारा, हेमूनगर जैसे इलाकों से गरीब परिवारों को बसाया गया था। शासन ने तय मासिक किश्तों के आधार पर उन्हें आवास तो दिया, लेकिन न नाली बनी, न बिजली आई और न ही साफ-सफाई की व्यवस्था की गई। वर्षों तक शिकायतों के बावजूद भी प्रशासन ने कोई सुध नहीं ली, जिससे रहवासी नाराज होकर किश्त देना बंद कर चुके थे। अब अचानक निगम प्रशासन द्वारा 30 से 50 हजार रुपए की एकमुश्त राशि जमा करने का नोटिस थमाकर उन्हें डराया धमकाया जा रहा है। पीड़ितों का कहना है कि वह पहले की तरह 315 रुपये की मासिक किश्त ही जमा कर सकते हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर मांगें नहीं मानी गईं तो वे पावर हाउस चौक में चक्काजाम करेंगे। रहवासियों ने साफ कहा कि जब तक सुविधाएं नहीं मिलेंगी, तब तक किश्तें भी नहीं दी जाएंगी।

कलेक्टर से न्याय की गुहार लगाकर बोले,नोटिस रद्द करे

देवरीखुर्द के लोगो ने आज फिर से कलेक्टर को आवेदन देकर समस्याओं का निराकरण करने की मांग की है।अटल आवास में रहने वालो ने साफ कहा है कि नोटिस को रद्द नहीं किया गया तो अटल आवास के लोगो का रहना मुश्किल हो जाएगा।

चक्काजाम की दी चेतावनी

देवरीखुर्द के लोगो ने कहा है कि जब तक मांग पूरी नहीं होगी तब तक आंदोलन चलता रहेगा और जरूरत पड़ी तो इसके लिए सड़क पर उतरकर आंदोलन भी किया जाएगा।और कब तक कलेक्टर और आयुक्त फरियाद न सुन ले तब तक कलेक्टर परिसर आकर ज्ञापन दिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *