धान मंडी केंद्र से 15 दिन काम कराकर हटाये दिए गए

नाराज आपरेटरों ने तीन सूत्रीय मांगो को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
बिलासपुर।धान मंडी केंद्र में कार्य से निकाले गए नवीन कंप्यूटर ऑपरेटरो ने कलेक्टर को अपनी तीन सूत्रीय मांग को निराकरण करने को लेकर ज्ञापन दिया है। उन्होंने आवेदन के माध्यम से बताया है कि 15 नवंबर को बिलासपुर में एक निजी कंपनी जिसका नाम बॉम्बे इंटीग्रेटेड सिक्योरिटी कंपनी लिमिटेड है।उन्होंने नए कंप्यूटर ऑपरेटर्स को धान मंडी केंद्र में धान खरीदने के लिए नियुक्त किया था। जॉइनिंग से पूर्व लगभग छः महीने कार्य करने के लिए आश्वासन दिया गया था ।लेकिन 15 दिवस के बाद ही हमे उस कंपनी से निकाल दिया गया। कंप्यूटर ऑपरेटरों के अपने आवेदन में तीन बिंदुओँ में मांगे रखी है जिनमे
जॉइन करने वाले सभी 140 ऑपरेटर जो पूर्व में कर रहे कार्य को छोड़कर इस कार्य को करने के लिए नियुक्त हुए थे वे अब पूर्ण रूप से बेरोजगार हो चुके है। इनके वैकल्पिक रोजगार की व्यवस्था की जाए।इसी तरह बीआईएस कंपनी का टेंडर निरस्त किया गया इसकी सुचना आज तक हमे नहीं दी गयी।
और यह कि हमे छः माह की वेतन मुआवजे के रूप में प्रदान की जाए ताकि हमे नए रोजगार खोजने में सहायता मिल सके। उन्होंने निवेदन किया है।देखा जा रहा है कि लगभग 140 ऑपरेटरों को जिला पंचायत में बकायदा ट्रेनिंग के उपरांत मंडियों में नियुक्त किया गया था वही इन्हें 6 माह तक रखने का आश्वासन दिया गया पर अचानक उन्हें 15 दिवस में ही कार्य से अलग कर दिया गया। जबकि आपरेटरों में कई ऐसे ऑपरेटर है जो कही कही अपनी नौकरी छोड़कर आये थे ऐसे में इन्हें बाहर करने से परिवार पर भारी आर्थिक समस्या आ गई है।