Blog

धारदार चाकू के साथ 2 आरोपी रेहान खान एवं संजू साहू उर्फ छोटू गिरफ्तार,आरोपी रेहान खान के ऊपर पूर्व में भी मारपीट के प्रकरण है दर्ज

आरोपी संजू साहू उर्फ छोटू मारपीट, आबकारी एक्ट के प्रकरण में जा चुका है जेल

रायपुर।पुलिस उपायुक्त नार्थ जोन मयंक गुर्जर के निर्देशानुसार अपराधों की रोकथाम, अपराधियों पर नकेल कसने सहित सुरक्षा व शांति व्यवस्थाा के मद्देनजर अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (नार्थ जोन)  आकाश मरकाम तथा सहायक पुलिस आयुक्त उरला सुश्री पूर्णिमा लामा के नेतृत्व में नार्थ जोन क्षेत्रान्तर्गत थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना के बलों के साथ लगातार असामाजिक तत्वों, गुण्डा बदमाशों, चाकूबाजों एवं संदिग्ध व्यक्तियों की लगातार चेकिंग की जा रही है।
इसी क्रम में दिनांक 11.04.2026 को थाना खमतराई को सूचना मिली की एक व्यक्ति भनपुरी मेन रोड़ में एक लोहे का धारदार चाकू लेकर हवा में लहराकर आने जाने वाले आम लोगों को डरा धमका रहा है की सूचना पर पर तत्काल खमतराई पुलिस टीम द्वारा भनपुरी मेन रोड़ में पहुंचकर एक व्यक्ति जो अपने हाथ में धारदार चाकू लेकर हवा में लहराते मिला जिसे घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ करने पर अपना नाम रेहान खान पिता रियाज खान उम्र-21 साल पता-बाजार चौक भनपुरी वार्ड नम्बर 04 थाना खमतराई रायपुर का होना बताये, बाद आरोपी के कब्जे से 01 नग धारदार चाकू जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना खमतराई रायपुर में अपराध क्रमांक 245/2026 धारा 25,27 आर्म्स एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
इसी प्रकार थाना खमतराई को सूचना मिली की एक व्यक्ति पाटीदार भवन भनपुरी के पास एक लोहे का धारदार चाकू लेकर हवा में लहराकर आने जाने वाले आम लोगों को डरा धमका रहा है की सूचना पर पर तत्काल खमतराई पुलिस टीम द्वारा पाटीदार भवन भनपुरी के पास पहुंचकर एक व्यक्ति जो अपने हाथ में धारदार चाकू लेकर हवा में लहराते मिला जिसे घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ करने पर अपना नाम संजू साहू उर्फ छोटू पिता स्व. झड़ीराम साहू उम्र 23 वर्ष पता-सांई राम चौक गोवर्धन नगर थाना खमतराई का होना बताये, बाद आरोपी के कब्जे से 01 नग धारदार चाकू जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना खमतराई रायपुर में अपराध क्रमांक 246/2026 धारा 25,27 आर्म्स एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

*गिरफ्तार आरोपीगण-* *01. रेहान खान पिता रियाज खान उम्र 21 साल पता-बाजार चौक भनपुरी वार्ड नम्बर 04 थाना खमतराई रायपुर*
*02. संजू साहू उर्फ छोटू पिता स्व. झड़ीराम साहू उम्र 23 वर्ष पता-सांई राम चौक गोवर्धन नगर थाना खमतराई*

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *