Blog

पुरानी रंजिश में हुई चाकूबाजी….फरार आरोपी की तलाश जारी….

गुस्साई भीड़ ने आरोपी की गाड़ी को किया आग के हवाले

बिलासपुर। न्यायधानी में एक बार फिर से चाकू बाजी का मामला सामने आया है। सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के चुचुहियापारा फ्लाईओवर के पास स्थित मोमिनपारा में रविवार को पुरानी रंजिश के चलते चाकूबाजी हुई।
घटना से क्षेत्र में तनाव का माहौल बना रहा

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के चुचुहियापारा के मोमिनपारा निवासी समीर अली और प्रिंस ओगरे के बीच पुराना विवाद था। ये विवाद रविवार को अचानक इतना बढ़ गया कि समीर ने चाकू से प्रिंस पर ताबड़तोड़ हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। आसपास के लोगो ने प्रिंस को निजी अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे सिम्स रिफर कर दिया गया।

इधर
इस हमले से आक्रोशित प्रिंस के समर्थकों ने समीर की स्कूटी में आग लगा दी। वहीं घटना की सूचना सिरगिट्टी पुलिस को दी गई,और मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात पर काबू पाया। पुलिस ने घटना के चारो तरफ बल तैनात करके आग लगाने वाले और चाकू मारने वाले आरोपियों कि तलाश में जुट गई है।

चाकू मारने वाला आरोपी फरार

चाकूबाजी का आरोपी समीर अली फिलहाल फरार है। और उसकी तलाश के लिए टीम गठित कर दी गई है।आरोपी को जल्द ही पकड़ने की बात पुलिस कह रही है।लेकिन देखा जाए तो आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *